शहर

Kal Ka Mausam : 72 घंटे में 60 की स्पीड से आएगा तूफान, गिरेगी बिजली बारिश होगी मूसलाधार; बाढ़-लैंडस्लाइड से रहें सावधान

kal ka mausam (05 September 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट: जन्माष्टमी के पर्व पर बादलों ने बरसना जारी रखा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक उत्तर भारत से लेकर पहाड़ों तक मेघ गर्जन के साथ मध्यम से तेज स्तर की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। कमोबेश ऐसे ही मौसमी गतिविधियां पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय राज्यों में जारी रहने का अनुमान है।

Image

कल का मौसम अपडेट

कल का मौसम (Kal Ka Mausam) : मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना व्यक्त की है। उत्तर भारत के अधिकांश राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के अधिकांश जिलों बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ झमाझम या रिमझिम बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इस दौरान नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। इधर, पहाड़ों पर मौसमी तंत्र सक्रिय रहने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी जिलों पर भी झमाझम पानी बरसने और लैंडस्लाइड के साथ बाढ़ का खतरा जताया गया है। स्काईमेट ने महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा का अलर्ट है। उधर, पूर्वोत्तर भारत में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने, बारिश और बाढ़ की चेतावनी है।

एमपी में कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है और अगले दो दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD की मानें तो ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, नीमच, मंदसौर, कोटा, बूंदी, बारां, झालवाड़, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा, करौली, धौलपुर और भरतपुर में तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर के राज्यों में अभी मानसूनी बारिश जारी रहेगी। स्काईमेट ने बताया कि 5 सितंबर को सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों मध्यम से तेज बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इस दौरान कई नदियां उफान पर रहेंगी और तराई हिस्से बाढ़ की चपेट में रहेंगे। ये मौसमी गतिविधियों का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। हालांकि, मौसमी गतिविधियां होने से तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी, जिससे मौसम काफी सुहावना प्रतीत होगा। कमोबेस ऐसा ही मौसम दक्षिण भारतीय राज्यों में भी मानसून सक्रिय रहेगा और केरल से लेकर पश्चिमी घाट के सभी हिस्सों पर भारी बारिश से मौसम बदला रहेगा। लोगों को समुद्री हिस्सों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!