शहर

कल का मौसम 02 June 2025 : तबाही लाने को बादल तैयार! भारी बारिश के साथ आएगा तूफान; ठनका-ओलावृष्टि का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 02 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: प्री मानसून की सक्रियता से देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आईएमडी ने हरियाणा-पंजाब, यूपी-एमपी, बिहार, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। कमोबेश मौसम के यही हालात जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में देखने को मिलेंगे। इसके अलावा मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ब्रम्हापुत्र समेत कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर में मौसम करवट ले चुका है। पूर्वोत्तर के राज्यों में बादल तबाही बरसा रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम बदलने के संकेत दिए हैं। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में तेज धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट के संकेत हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बारिश तबाही ला सकती है। भारी बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। उधर, दक्षिण भारत के राज्यों तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश चेतावनी जारी की है। पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। कमोबेश यही हालात महाराष्ट्र के अधिकतर जिलों और गोवा में भी देखे जा सकते हैं।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली27 °C37 °C
मुंबई27 °C30 °C
पटना30 °C39 °C
लखनऊ28 °C39 °C
भोपाल 24 °C35 °C
जयपुर 29 °C38 °C
चेन्नई29 °C37 °C
बेंगलुरु21 °C29 °C
शिमला13 °C24 °C
देहरादून21 °C33 °C
कश्मीर6 °C14 °C

दिल्ली कल का मौसम

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.3 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा बिजली कड़कने एवं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। 1 से 5 जून तक प्री मानसूनी गतिविधियां शुरू हो सकती है। खासकर, 2 से 4 जून के बीच तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में कई डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर

दिल्ली में पिछले कई दिनों से प्रदूषण का स्तर कम हो रहा है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में (198) दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख बदला हुआ है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में अगले एक से 2 दिन मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभान ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और आंधी चलने की आशंका जताई है। हाल-फिलहाल कहीं बूंदाबांदी तो कहीं मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा, लेकिन पूर्वी दिशा में बारिश का दायरा बढ़ेगा। इतना ही नहीं इस दौरान कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। लिहाजा, घर से बाहर निकलने पर सावधान रहने की जरूरत होगी। अगर, तेज हवाओं के साथ बौछारें आती हैं तो भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद है।

बिहार में बारिश का पूर्वानुमान

बिहार में प्री मानसून का असर देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों में प्रदेश में मानसून प्रवेश कर जाएगा, जिससे बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। फिलहाल, 13 जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने का अनुमान है। हालांकि, अगले 3 से 4 दिन के बाद गर्मी बढ़ने के चांस है।

राजस्थान में आंधी एवं बारिश का अलर्ट

राजस्थान के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार से आंधी चलने एवं बारिश होने का अनुमान है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, दो जून यानी सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने का अनुमान है, जिसके कारण दो से चार जून तक कई इलाकों में बादल गरजने, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा बारिश होने की प्रबल संभावना है।

मौसम केंद्र ने बताया कि अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। उसने बताया कि रविवार सुबह तक बीते 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा कामां (भरतपुर) में 10 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में (44.2 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

असम में भारी बारिश

असम में खराब मौसम जी का जंजाल बनता जा रहा है। रविवार को भी भारी बारिश जारी रही, जिससे सड़क परिवहन और रेल सेवाएं बाधित रहीं। राज्य में अब तक बाढ़ और भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 15 से अधिक जिलों में 78,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने राज्य में ‘गंभीर बाढ़ की स्थिति’ को देखते हुए ‘ऑरेंज बुलेटिन’ जारी किया है। ब्रह्मपुत्र और बराक सहित 10 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर प्रवाहित हो रही हैं। राज्य के पश्चिमी हिस्से के तीन जिलों में ‘रेड अलर्ट’ और आठ जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के ऊपरी इलाकों से आए बारिश के पानी ने बाढ़ की स्थिति और खराब कर दी है।

मणिपुर में भारी बारिश

मणिपुर में भारी बारिश के कारण पिछले 48 घंटों में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 3,802 लोग प्रभावित हुए हैं और 883 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नदियों के उफान पर आने और तटबंध टूटने के कारण राज्य की राजधानी इंफाल और इंफाल पूर्व जिले के कई इलाकों में जलभराव हो गया।

कर्नाटक में प्री मानसूनी बारिश

कर्नाटक में मानसून पूर्व भारी बारिश जारी है। बेंगलुरु समेत राज्य के कई हिस्से बारिश से प्रभावित हैं। जानकारी के मुताबिक, वर्षा जनित घटनाओं में 71 लोगों की जान चली गई है। सीएमओ ने एक बयान में कहा कि 2025 में मानसून पूर्व बारिश, पिछले 125 वर्षों में मानसून से पहले और मई महीने में दर्ज की गई सबसे अधिक वर्षा है। राज्य में मई माह में सामान्यत: 74 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार यहां 219 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 197 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह 2025 में मानसून से पूर्व की अवधि (एक मार्च से 31 मई) में राज्य में 286 मिमी बारिश हुई, जबकि इस अवधि में सामान्यतः 115 मिमी वर्षा होती है।

त्रिपुरा में बारिश से कहर

त्रिपुरा में लगातार हो रही बारिश के कारण बड़े पैमाने पर जलभराव है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य की राजधानी अगरतला में महज तीन घंटे में करीब 200 मिमी बारिश हुई, जो रिकॉर्ड है। रातभर हुई बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को मुख्यमंत्री माणिक साहा के आवास के सामने घुटनों तक भरे पानी में चलकर जाना पड़ा। साहा ने रविवार को कहा कि पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण लगभग 1,300 परिवारों ने पश्चिम त्रिपुरा जिले के शिविरों में शरण ली है। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम त्रिपुरा को छोड़कर बाकी सात जिलों में स्थिति लगभग सामान्य है, हालांकि लगातार बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश की जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभान ने 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article