शहर

आज का मौसम : 72 घंटे होगी बारिश मूसलाधार! 50 किमी. की रफ्तार से आएगा तूफान; IMD ने बिजली से किया सावधान

Aaj Ka Mausam, 01 अक्टूबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) से नया वेदर सिस्टम (Weather System) बनने से अगले एक सप्ताह तक मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। आईएमडी ने अगले 72 घंटे तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में आंधी-तूफान, मेघ गर्जन एवं वज्रपात के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। यह सिलसिला अगले एक सप्ताह तक जारी रह सकता है, जिससे तापमान कंट्रोल रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

Image

कल का मौसम

आज का मौसम कैसा रहेगा 01 अक्टूबर 2025 : मानसून की विदाई होने के बाद एक बार फिर बादल एक्टिव हो गए हैं। खासकर, उत्तर भारत में आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है और कई राज्यों में मौसमी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। पूर्वी हवाओं के साथ मौसम के करवट लेते ही गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मैदानी इलाकों में 1 अक्टूबर से लेकर इस पूरे सप्ताहभर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के आसार हैं। आईएमडी (IMD) की मानें तो दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में अक्टूबर की शुरुआत से ही अच्छी खासी बारिश दर्ज की जाएगी। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। कमोबेश मौसम के यही हाल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिल सकते हैं, जिससे रात्रि में तापमान गिरने से ठंडक का एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी के उत्तर अंडमान सागर और आसपास के हिस्सों में एक चक्रवाती परिसंचरण से नया लो प्रेशर बना है, जिसके प्रभाव से अंडमान निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में बादल बरसते नजर आएंगे। वहीं, बुधवार को पूर्वोत्तर के ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मराठवाड़ा, मुंबई, गुजरात और गोवा में वेदर सिस्टम बनने से अगले 5 से 6 दिन तक वर्षा होगी।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली25°C32°C
मुंबई26°C28°C
जयपुर25°C30°C
भोपाल22°C29°C
लखनऊ27°C32°C
पटना28°C34°C
देहरादून21°C28°C
शिमला13°C24°C
कश्मीर7°C19°C
चेन्नई28°C32°C
हैदराबाद22°C29°C

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार की सुबह 10 बजे करीब अचानक आसमान बादलों से ढक गए और अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम तो कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। दिल्लीवासियों को उमस भरे मौसम के बाद मूसलाधार बारिश से कुछ राहत महसूस हुई। आईएमडी के अनुसार, शहर में आम तौर पर दिनभर बादल छाये रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। यह सिलसिला अगले एक सप्ताह तक जारी रहने के संकेत हैं। आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश के कारण तापमान में कमी आएगी।

दिल्ली-एनसीआर में कितना प्रदूषण?

दिल्ली-एनसीआर में मौसमी गतिविधियां होने से प्रदूषण का लेवल कम होने के चांस हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह आठ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 114 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। सीपीसीबी के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसमी गतिविधियां होने का अलर्ट है। मौसम विभाग की मानें तो दशहरे के आसपास तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश गर्मी से राहत दे सकती है। हालांकि, राज्य से मानसून की विदाई हो गई है और अक्टूबर के पहले सप्ताह तक राज्य के पूरे हिस्से से मानसून लौट जाएगा। लेकिन एक नए बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के कारण अगले एक सप्ताह तक कई हिस्सों में बारिश की संभावना बन सकती है। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, लखनऊ, कानपुर, झांसी एवं बुंदेलखंड के जिलों समेत करीब 40 जिलो में आंधी के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का खतरा मंडरा रहा है। यानी मौसम में बदलाव से तापमान में कमी आने और गर्मी से राहत की उम्मीद है।

बिहार का मौसम कैसा रहेगा

बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 अक्टूबर तक बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। आईएमडी ने राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। अगले 72 घंटों के दौरान किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, पटना, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया आंधी-तूफान के साथ ठनका गिरने की चेतावनी है। कुल मिलाकर 5 अक्टूबर तक राज्य में मौसम सुहावना रह सकता है, जिससे तापमान सामान्य रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में एक नए मौसमी तंत्र के एक्टिव होने से बारिश होने का पूर्वानुमान है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार कच्छ क्षेत्र के ऊपर एक निन्म दाब क्षेत्र बना हुआ है और वायुमंडल के निचले स्तरों में एक ‘ट्रफ लाइन’ उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर सक्रिय है। इसके असर से शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है। शेखावाटी क्षेत्र व आसपास में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, राज्य में अगले 3-4 दिन कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 5-8 अक्टूबर को सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से राज्य में 6 से 8 अक्टूबर के दौरान फिर बारिश हो सकती है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा नागौर और झुन्झुनू जिलों में भारी बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश नावां (नागौर) में 102.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।

उत्तराखंड का मौसम कैसा है

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों में मानसून की विदाई के बाद भी मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। खासकर, उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में अगले 2 दिन तक बादलों का डेरा रहेगा और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। इस दौरान देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, उधम सिंह नगर और हरिद्वार समेत कई जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है, जिससे गर्मी बढ़ सकती है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में सप्ताह के आखिरी तक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिससे अधिकांश भागों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक, 4, 5 और 6 अक्टूबर तक कुछ निचले और कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। लिहाजा, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की गई है। इधर, हरियाणा और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

महाराष्ट्र का मौसम

महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के विभिन्न हिस्सों में नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से मौसमी गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने बताया कि इसके असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। 4 से 6 अक्टूबर तक मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मध्यम बारिश का एक दौर जारी रह सकता है। मुंबई से मानसून विदा होने की तारीख 8 अक्टूबर से आगे बढ़ सकती है।

FAQs

क्या कल बारिश होगी या नहीं?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में बादल बरस सकते हैं।

मानसून कब तक रहेगा?

कल दोपहर का मौसम कैसा रहेगा?

ठंड कब से शुरू होगी

सर्दी का मौसम कब आएगा?

दिल्ली में एयर क्वालिटी एवं वायु गुणवत्ता सूचकाकं

ऑरेंज येलो और ग्रीन अलर्ट क्या होता है?

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article