शहर

आज का मौसम : 1, 2 जनवरी को बादल बरसेंगे मूसलाधार, बर्फीली हवाएं-कोहरा मचाएगा कोहराम; फ्लाइटें-ट्रेनें होंगी रद्द

Aaj Ka Mausam, 01 January 2026, आज का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: नए साल के जश्न और स्वागत में बादल बरसने को बेताब हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के सक्रियता से हरियाणा, पंजाब में राजस्थान हल्की बारिश, कोहरा (Fog) और कड़ाके की ठंड का मिलाजुला मौसम रहेगा, जबकि दिल्ली-एनसीआर और यूपी के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, 01 जनवरी से 3 जनवरी के बीच पहाड़ों पर नए वेदर सिस्टम के कारण बारिश और बर्फबारी से मौसम काफी विपरीत रहेगा। उधर, दक्षिण भारत के एक से दो राज्यों में आंधी व बारिश को लेकर संभावना जताई जा रही है।

Kal Ka Mausam 1 Januaray 2026

कल का मौसम

Aaj Ka Mausamm (आज का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर में नए साल के जश्न के बीच मौसम अठखेलियां करता नजर आएगा। कहीं कड़ाके की सर्दी और कोहरा मुसीबत बनेगा तो कहीं बादल भिगाएंगे! खासकर, पहाड़ों पर पिछले 2 दिन से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लेह और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों के साथ कुछ मैदानी हिस्सों पर भी बारिश का सिलसिला जारी है। आसमान से पानी के साथ बर्फ भी गिर रही है, जिससे सिहरन वाली सर्दी का एहसास हो रहा है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 01 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल बरस सकते हैं। वहीं, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछेक जगहों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, हो सकता है बूंदाबांदी भी मौसम को प्रभावित करे। इस दौरान समूचा उत्तर भारत शीतलहर (Cold wave) व कोहरे की गिरफ्त में रहेगा और सूरज बादलों के पीछे रहने से कड़ाके की सर्दी महसूस होगी। अत्यधिक घने कोहरे से कम हो रही विजिबिलिटी से रेल, सड़क और हवाई यातायात चरमराया रहेगा। स्काईमेट ने अगले 50 घंटों के मौसम का अनुमान व्यक्त किया है कि दक्षिण भारत में मौसम के करवट लेने से तमिलनाडु कई जिलों में तेज आंधीनुमा हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। उधर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में नए साल का मौसम

राजस्थान में मौसम नए साल का जश्न फीका कर सकता है। आईएमडी ने सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण राज्य के कई हिस्सों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार यानी 01 जनवरी को जयपुर, बीकानेर और भरतपुर जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। हालांकि, राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन घना कोहरा और शीतलहर का असर बरकरार रहेगा। 2 जनवरी से 4 जनवरी तक शीतलहर चलने के कारण न्यूनतम तापमान में तेज़ी से गिरावट आ सकती है और यह 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल, जैसलमेर, जयपुर, अलवर, दौसा और आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली8°C20°C
चंडीगढ़7°C17°C
जयपुर9°C23°C
भोपाल11°C24°C
मुंबई20°C26°C
लखनऊ8°C19°C
पटना8°C19°C
कोलकाता11°C22°C
देहरादून7°C14°C
शिमला5°C13°C
कश्मीर1°C8°C

दिल्ली में नए साल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर सिहरन वाली सर्दी का सामना कर रहा है। बुधवार को समूचा एनसीआर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आ रहा है और हल्की हवाएं परेशान कर रही हैं। आईएमडी के अनुसार एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी ने नववर्ष के दिन आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। अगर बारिश होती है तो प्रदूषण से मामूली राहत की उम्मीद है। सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 390 या 400 के आसपास है, जो बेहद खराब या गंभीर स्तर को दर्शाता है। अगले 6 दिन तक प्रदूषण के स्तर में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

पंजाब और हरियाणा का मौसम

पंजाब के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री ऊपर है। मौसम विभाग ने बताया कि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, अमृतसर में 6 डिग्री, लुधियाना 6.6 डिग्री और पटियाला में 7 डिग्री, बठिंडा में 7 डिग्री, पठानकोट में 8.4 डिग्री, फरीदकोट में 7 डिग्री और गुरदासपुर में 5.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे राज्य में शीतलहर और कोहरे कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आईएमडी ने अगले 24 घंटे में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इधर, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री, हिसार में 7 डिग्री, करनाल में 6 डिग्री, नारनौल 4.4 और रोहतक में ,4 डिग्री, भिवानी में 5 और सिरसा में 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। यहां भी नए साल के लगते ही बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

बिहार में 1 जनवरी का मौसम

बिहार में शीतलहर और कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड बुरी तरह जनजीवन को प्रभावित कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकांश हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को करीब 25 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, दरभंगा, नालंदा, नवादा, भागलपुर, किशनगंज, मधुबनी और हाजीपुर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान थोड़ा गिर सकता है, जिससे नए साल से सर्दी का असर और बढ़ सकता है। अधिकांश जिलों में घना कोहरा ट्रेन और सड़क यातायात को प्रभावित करेगा, जिससे यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया नजर आ रहा है। एक जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है, जिसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, करीब 17 जिलों में छिटपुट बारिश का अनुमान है। हालांकि, राज्य के अधिकांश भागों 37 जिलो में गुरुवार को भीषण कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। अगले 2 दिन तक गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, कानपुर, बरेली, पीलीभीत और बरेली में शीत दिवस का अलर्ट जारी है।

हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड का मौसम

हिमाचल प्रदेश में नए साल से पहले ही मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश एवं बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। आईएमडी के मुताबिक, लाहौल स्पीति, कुकुमसेरी, किन्नौर, कुल्लू और रोहतांग दर्रा में बर्फबारी हो रही है और यह आगे कई दिनों तक जारी रह सकती है। शिमला, कुफुरी, मनाली समेत कई स्थानों पर बादल छाए हुए हैं, यहां बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट है। 5 जनवरी तक राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश एवं बर्फबारी सर्दी बढ़ाती नजर आएगी। इधर, उत्तराखंड में भी विक्षोभ के कारण ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी और बारिश को लेकर संभावना बनी हुई है। खासकर, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रूद्र प्रयाग समेत कई जिलों में मौसमी गतिविधियां और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में मौसम

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। बांदीपोरा के गुरेज, बारामूला के गुलमर्ग और कुपवाड़ा और उत्तरी कश्मीर में बर्फबारी जारी है। ये क्रम अगले कई दिनों तक जारी रहेगा। फिलहाल, नए साल को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में 0 से माइनस 3 डिग्री, पहलगाम में 0 से माइनस 1.7 डिग्री, काजीगुंड में 1.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल, 'चिल्ला-ए-कलां' के कारण रात का तापमान आमतौर पर हिमांक बिंदु से तीन से आठ डिग्री नीचे गिर जाता है लेकिन मौजूदा तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है।

1 जनवरी को कहां होगी बारिश

पूर्वोत्तर के राज्यों में भी मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। गुवाहाटी में कड़ाके की ठंड और असम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने व हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। उधर, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के कुछ जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट है। बारिश के बाद तेजी के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, पूर्वोत्तर की अधिकांश पहाड़ियां कोहरे की चपेट में हैं। उधर, दक्षिण भारत में भी मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। अगले 48 घंटों के दौरान तमिलनाडु, लक्ष्यद्वीप और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तेज आंधीनुमा हवाएं और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में कड़ाके की ठंड का असर है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। आईएमडी ने अगले एक सप्ताह तक ठंड का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। कोलकाता में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, श्रीनिकेतन में 6.5 डिग्री , दार्जीलिंग में 3.2 डिग्री, कल्याणी में 7 डिग्री, वर्धमान में 8 डिग्री, बांकुड़ा में 8 डिग्री, कलिम्पोंग 8.2 डिग्री, पानागढ़ में 9 डिग्री और कलाइकुंडा 9.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले 3 दिन तक जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, कलिम्पोंग और अलीपुरद्वार जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, जबकि दार्जीलिंग में हल्की बारिश या बर्फबारी का अलर्ट है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article