शहर

Jhansi News: झांसी के युवक का कमाल, कबाड़ से बना डाली ई-स्पोर्ट्स कार

झांसी के युवक ने अपनी मेहनत और लगन से एक ऐसी ई-स्पोर्ट्स कार बनाई है, जिसे सिर्फ कबाड़ के सामान से तैयार किया गया हैं। युवक ने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन के वक्त उसके मन में इस कार को बनाने का विचार आया और उन्होंने इसका खाका खींचना शुरु किया। धीरे-धीरे उन्होंने बेकार चीजों को कबाड़ से खरीदा और उन्हें जोड़ कर तीन पहियों वाली कार तैयार कर ली।

Image

बेकार को दिया आकार, बना डाली ई-स्पोर्ट्स कार

Photo : Times Now Digital

Jhansi News: कहते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। ऐसी ही कुछ कोशिश झांसी के युवा अमित अग्रवाल ने की और उनकी मेहनत व लगन से स्पोर्ट्स कार के लुक वाली ई-कार बनाने की कल्पना साकार हो गयी। प्रधानमंत्री के आपदा में अवसर ढूढ़ने वाले मंत्र को झांसी के नौजवान ने सच साबित कर दिया। जब भारत सहित कई देश कोरोना महामारी से डरे व सहमे थे, तब यह नौजवान कुछ नया करने की उधेड़बुन मे था। बात हो रही है कम संसाधनों में बनकर तैयार हुई ई-स्पोर्ट्स कार की।

बेरोजगार युवा अमित बताते हैं कि बचपन से उनकी आदत कुछ हटकर करने की रही है। कोरोना काल में लॉकडाउन के वक्त उनके मन में इस कार को बनाने का विचार आया और उन्होंने इसका खाका खींचना शुरु किया। धीरे-धीरे उन्होंने बेकार चीजों को कबाड़ से खरीदा और उन्हें जोड़ कर तीन पहियों वाली कार तैयार कर ली। इस कार को बनाने में उन्हें लगभग तीन साल लग गये और एक लाख रूपये खर्च हुए। एक बार चार्ज होने के बाद यह कार लगभग 40 किलोमीटर का सफर तय करती है। कार की अधिकतम स्पीड 35 किलोमीटर प्रति घंटा है। अमित की इच्छा है कि वह किसी कम्पनी के साथ मिलकर कम कीमत की ऐसी कार तैयार करें।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article