शहर

झांसी में चोरी हुए 524 LPG सिलेंडर बरामद, गैस एजेंसी मालिक समेत 7 लोग गिरफ्तार

झांसी में गैस डिपो के बाहर खड़े ट्रक से चोरी हुए 524 भरे एलपीजी सिलेंडरों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जांच में पता चला कि सिलेंडर एक गैस एजेंसी को 13 लाख रुपये में बेचे गए थे। पुलिस ने गैस एजेंसी मालिक समेत सात आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

Image

13 लाख में बेचे गए थे चोरी के 524 गैस सिलेंडर

Jhansi LPG Cylinder Theft: झांसी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस डिपो के बाहर से चोरी हुए 524 भरे LPG गैस सिलेंडर बरामद कर लिए हैं। इन सिलेंडरों को 13 लाख रुपये में एक गैस एजेंसी में बेचा गया था। पुलिस ने गैस एजेंसी मालिक समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना ऐसे समय में हुई देश के कई राज्यों में एलपीजी गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

7 मार्च को खाली ट्रक हुआ बरामद

जानकारी के अनुसार, 524 भरे हुए एलपीजी गैस सिलेंडर एक ट्रक में लदे हुए थे, जो गैस डिपो के बाहर खड़ा था। ट्रक चालक को 6 मार्च को पता चला कि यह ट्रक सिलेंडरों समेत चोरी हो गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी शुरू की। जिसके बाद 7 मार्च को पुलिस को यह ट्रक बारागांव क्षेत्र में सुनसान इलाके में खड़ा मिला। लेकिन इसमें लदे सभी सिलेंडर गायब थे। हालांकि अब पुलिस ने सभी चोरी हुए गैस सिलेंडरों को बरामद कर लिया है।

2 मार्च को ट्रक में सिलेंडरों की हुई थी लोडिंग

सीपरी बाजार थाने के एसएचओ जयप्रकाश चौबे ने बताया कि यह ट्रक भारत पेट्रोलियम के करारी डिपो से जुड़ा था। इस ट्रक के मालिक रायगंज निवासी नीरज अग्रवाल हैं। ट्रक ड्राइवर राजकुमार ने 2 मार्च को ट्रक चालक करारी डिपो से 524 भरे हुए एलपीजी सिलेंडर ट्रक में लोड किए थे। जिसके बाद उसने ट्रक को डिपो के बाहर खड़ा कर दिया। जिसके बाद वह होली की छुट्टी पर चला गया। जब वह 6 मार्च को लौटा, तो ट्रक वहां से गायब था। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी। जिसमें पुलिस को 7 मार्च को बारागांव क्षेत्र में परीछा थर्मल पावर प्लांट के पास हाईवे किनारे एक सुनसान इलाके से यह ट्रक खाली बरामद हुआ।

आरोपियों ने ट्रक की ट्रैकिंग डिवाइस भी खराब की

ट्रक में लदे सभी 524 गैस सिलेंडर गायब थे। इसके साथ ही आरोपियों ने ट्रक में लगी लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस को भी खराब कर दिया था। जिस कारण ट्रक को ट्रैक कर पाना मुश्किल हो गया था। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मामले की जांच के बाद खुलासा हुआ कि चोरी किए गए 524 गैस सिलेंडर झांसी की एक गैस एजेंसी को लगभग 13 लाख रुपये में बेच दिए गए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैस एजेंसी के मालिक समेत 7 को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी के सभी सिलेंडर भी बरामद कर लिए गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article