शहर

JDU MLC Election Candidate: जदयू ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार, पटना से नीरज तो तिरहुत से अभिषेक झा पर दांव; देखें पूरी लिस्ट

JDU MLC Election Candidate List: जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार विधान परिषद के आगामी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवाओं पर भी दांव लगाया है।

Image

बिहार विधान परिषद चुनाव उम्मीदवार लिस्ट (फोटो: X/ANI/@AbhishekJhaNITP)

JDU MLC Election Candidate List: आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने चार प्रमुख उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जदयू की इस सूची में अनुभवी नेताओं के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा का संतुलन देखने को मिल रहा है।

पार्टी के आधिकारिक ऐलान के मुताबिक, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज कुमार को एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी ने युवा चेहरा और प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की बात करें तो जदयू ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर को टिकट दिया है, जबकि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article