शहर

Jamshedpur Food: जमशेदपुर में लिट्टी चिकन का लीजिए मजा, स्वाद ऐसा जो बार-बार आएगा याद

Litti-Chicken: अगर आप भी लिट्टी खाने के शौकीन हैं तो जब भी मौका मिले जमशेदपुर में यहां जरूर आएं। यहां आपको लिट्टी के साथ चोखा नहीं, बल्कि स्वादिष्ट चिकन परोसा जाता है, जिसे खाने दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं।

Image

जमशेदपुर का लिट्टी चिकन

अगर आप भी लिट्टी चोखा के दीवाने हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं जमशेदपुर की लिट्टी की। इस जगह की खासियत यह है कि यहां आपको स्वादिष्ट सत्तु से भरा लिट्टी खाने को मिलेगा। दूर-दूर से लोग यहां लिट्टी का स्वाद लेने पहुंचते हैं और जो एक बार यहां का स्वाद चख लेता है, वह दोबारा यहां आने से खुद को रोक नहीं पाता है। तो आइए जानते हैं ऐसी क्या खास बात है यहां के लिट्टी में।

अक्सर लिट्टी के साथ चोखा परोसा जाता है, जिसे लिट्टी खाने वाले काफी चाव से खाते हैं। लेकिन जमशेदपुर में यहां नॉनवेज के शौकीनों के लिए लिट्टी के साथ चिकन परोसा जाता है। लोग यहां के लिट्टी चिकन का स्वाद भुलाए नहीं भूलते हैं। यहां का चाहे लिट्टी हो या चिकन सबका स्वाद बेहद ही खास है। इसलिए तो यहां खाने वालों की लंबी लाइन लगती है। यहां जैसा लिट्टी और उसके साथ गरमा-गरम लजीज चिकन का स्वाद आपको कहीं और नहीं मिलेगा।

इस तरह तैयार होता है यहां लिट्टी

जमशेदपुर के जुबली पार्क रोड पर आपक लिट्टी की कई दुकाने आपको मिल जाएंगी। यहां की खास बात यह है कि यहां तैयार किए गए लिट्टी में आपको काफी मात्रा में सत्तु मिलेगा। अक्सर जब आप लिट्टी का खाने पहुंचते हैं तो आपको लिट्टी में न के बराबर सत्तु खाने को मिलता है। लेकिन यहां के लिट्टी में आपको भरपूर मात्रा में सत्तु नजर आएगा।

चिकन का दमदार स्वाद रहेगा याद

वहीं यहां तैयार चिकन में आपको स्पेशल मसालों का जायका मिलेगा, जिसका स्वाद आपको घर की याद दिला देगा। वहीं लिट्टी के साथ आपको यहां सरसो, धनिया और मिर्च की चटनी भी सर्व की जाती है, जो लिट्टी का स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं। तो अगर आप भी जमशेपुर में हैं या जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार इस जगह पर जरूर जाएं और यहां के जायकेदार लिट्टी-चिनक का स्वाद ट्राई करें।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article