शहर

श्रीनगर से जम्मू तवी तक डायरेक्ट वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे का अपना कमांडो - CORAS Commando. तैनात; देखें रूट-टाइमिंग

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को आज हरी झंडी दिखाई। यह दोनों राजधानियों के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा है। यह ट्रेन 2 मई से शुरू होगी और सप्ताह में छह दिन चलेगी। जम्मू और श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन से पहले श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और वहां विशिष्ट रेलवे कमांडो तैनात किए गए हैं।

Image

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ

भारतीय रेलवे की ओर से जम्मू-कश्मीर को बड़ी सौगात मिली है। जम्मू और श्रीनगर के बीच 20-कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ हो गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह हाईटेक ट्रेन 2 मई से नियमित सेवा शुरू करेगी। यह केंद्र शासित प्रदेश की दोनों राजधानियों के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह भी इस दौरान मौजूद थे। जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधी ट्रेन सेवा से यात्रा का समय कम होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक विशेष कोच में बैठकर विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब रेल पुल का दौरा किया। खास बात ये है कि जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन से पहले श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और विशेष रेलवे कमांडो तैनात किए गए हैं।

अब जम्मू तवी तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 जून 2025 को कटरा और श्रीनगर के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया था। अब इस सेवा को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन तक विस्तारित किया जा रहा है। लगभग 43,780 करोड़ रुपये की रेल परियोजना पर काम 1990 के दशक के अंत में शुरू हुआ था, और अक्टूबर 2008 में कश्मीर घाटी में पहली ट्रेन चली थी। एक अधिकारी ने कहा, "आधुनिक 20-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन जम्मू तवी से अपनी पहली यात्रा शुरू करेगी, जो श्रीनगर तक चलेगी। यह घाटी के चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रों को जोड़ेगी।

स्टेशन का नामआगमनप्रस्थानठहरावदूरी (किमी)
जम्मू तवी10:300
श्री माता वैष्णो देवी कटरा11:5411:595 मिनट
बिजबिहारा14:2514:3510 मिनट
श्रीनगर15:05266.66

जम्मू तवी-श्रीनगर की टाइमिंग

जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जम्मू तवी से सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान करेगी और 266.66 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दोपहर 3 बजकर 05 मिनट पर श्रीनगर पहुंचेगी। रास्ते में यह श्री माता वैष्णो देवी कटरा में सुबह 11 बडकर 54 मिनट से 11:59 बजे तक और ट्रेन संख्या 26402 के क्रॉसिंग के लिए बिजबिहारा में दोपहर 2 बजकर 25 से 2 बजकर 35 मिनट तक ठहराव लेगी।

सप्ताह में 6 दिन चलेगी ट्रेन

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर सेवा की शुरुआत से पहले, मंगलवार को जम्मू से श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन तक वंदे भारत का संचालन परीक्षण किया गया था। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और 20 कोच वाली प्रारंभिक वंदे भारत ट्रेन कुल 267 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जम्मू-श्रीनगर ट्रेन सेवा दो मई से शुरू करने की योजना है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। मंगलवार को इस मार्ग पर कोई ट्रेन सेवा नहीं होगी। वरिष्ठ विभागीय वाणिज्यिक प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा, "स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके निर्मित यह वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को एक विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।"

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article