शहर

Mirzapur: पुलिस चौकी में घुसकर हमला, दरोगा की फाड़ी वर्दी, सिपाही घायल; 5 आरोपी हिरासत में

मिर्जापुर में मेडिकल कॉलेज की पुलिस चौकी में घुसकर दरोगा और सिपाही के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Mirzapur News: मिर्जापुर से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ लोगों ने मेडिकल कॉलेज की पुलिस चौकी में घुसकर दरोगा और सिपाही के साथ मारपीट की गई। मामूली सड़क विवाद से शुरू हुए मामले ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जिसके बाद आरोपियों ने चौकी में घुसकर पुलिस पर भी हमला किया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है।

दो ई-रिक्शा की टक्कर से शुरू हुआ विवाद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में दो ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों के चालकों और उन पर सवार कुछ लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पुलिस चौकी लेकर आई। तभी उनमें से कुछ दबंग लोगों ने दरोगा मनोज राय और सिपाही कमलेश पासवान से मारपीट की। इस दौरान सिपाही के सिर में कथित तौर पर चोट आई जबकि दरोगा की वर्दी फाड़ दी गई।

चौकी में 50 लोगों ने की मारपीट

सूत्रों ने बताया कि इस मारपीट का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है। चौकी में 50 लोगों ने घुसकर मारपीट की। इस दौरान सिपाही के सिर में चोट आई। चौकी में हमले की सूचना मिलने पर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भागने की कोशिश कर रहे पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है जबकि घायल सिपाही का इलाज किया जा रहा है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article