जयपुर

Jaipur Accident: जयपुर में बारातियों की गाड़ी कंटनेर से भिड़ी, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौत

जयपुर में शादी से वापस लौट रही बारातियों की गाड़ी कंटेनर से टकरा गई। जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 4 अन्य लोगों की हालत गंभीर है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में बारातियों की गाड़ी टेंपो टैरेक्स भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

Image

जयपुर में दर्दनाक हादसा

Jaipur Accident: जयपुर के जमवारामगढ़ में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मनोहरपुर दौसा हाइवे पर बारातियों की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर रायसर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है।

शादी से वापस लौटते समय हादसा

NH-148 हाइवे पर जमवारामगढ़ के रायसर में भट्काबास गांव के पास कंटेनर और टेंपो टैरेक्स की भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो टैरेक्स के परखच्चे उड़ गए। टेंपो टैरेक्स में 14 से ज्यादा लोग सवार थे। पूरी बारात एक ही गाड़ी में सवार थी। ये लोग मध्य प्रदेश से शादी करके लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी की कंटनेर से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में घायल हुए लोगों को निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

सीएम ने एक्सीडेंट पर जताया दुख

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा "जयपुर में दौसा-मनोहरपुर हाइवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल नागरिकों का त्वरित चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायल नागरिकों को शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article