बॉलीवुड

Vicky Kaushal-Katrina Kaif की नई फोटो ने इंटरनेट पर मचाया हल्ला, एक्टर को देख लोग बोले, 'इसे भी ट्रोल करो'

Vicky Kaushal-Katrina Kaif New Photo Viral: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने अपने लुक में बड़ा बदलाव किया है। विक्की और कटरीना हाल ही में लंदन की सड़कों पर स्पॉट हुए। यहां से कपल की एक फोटो सामने आई है।

Image

katrina kaif-vicky kaushal (photo credit- instagram)

Vicky Kaushal-Katrina Kaif New Photo Viral: बॉलीवुड के स्टार कपल कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों लंदन हैं और यहां पर कपल क्वालिटी टाइम बिता रहा है। लंदन में कटरीना कैफ के कॉस्मेटिक ब्रांड के ब्यूटी ने एक साल पूरा कर लिया है और इस खास मौके पर एक्ट्रेस जश्न भी मनाती दिखीं। एक इवेंट से एक्ट्रेस की फोटोज जमकर वायरल हुईं और इस इवेंट के बाद कटरीना ने अपना सारा टाइम विक्की कौशल को दिया है। दोनों ने लंदन में काफी मस्ती की, जिसकी एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में विक्की का लुक देख फैंस हैरान रह गए हैं और अब लोगों का कहना है कि विक्की को भी ट्रोल करना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर को रोता देख फूट-फूटकर रो पड़ीं Gauahar Khan, आंसू पोंछते हुए बोलीं, 'बिग हार्ट'

    कटरीना कैफ और विक्की कौशल की फोटो हुई वायरल

    कटरीना कैफ अपनी लेटेस्ट फोटो में हमेशा की तरह काफी सुंदर लग रही हैं। नो मेकअप लुक में कटरीना ने चेहरे पर सनग्लासेस लगाए हैं और बालों को बांधा हुआ है। कटरीना ने ग्रे-टीशर्ट के साथ ओवराइज ग्रे कोट पहना है, जिसमें वह काफी रिलैक्स लग रही हैं। वहीं, विक्की कौशल काफी बदले बदले दिखे हैं। इस फोटो में विक्की कौशल दाढ़ी बढ़ाए हुए, चश्मे और कैप पहने हुए हैं। इस लुक की वजह से ही सोशल मीडिया पर विक्की कौशल की चर्चा तेजी से हो रही है। विक्की कैज़ुअल लुक में ग्रे स्वेटशर्ट पहनी है। विक्की का कैज़ुअल 'स्ट्रीट स्टाइल' लुक का अट्रैक्टिव है। इस तस्वीर में कपल के साथ एक फैन भी है, जिसके साथ दोनों ने लंदन की सड़कों पर फोटो क्लिक करवाई थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नॉमिनेशन के जाल में फंसे काजी तौकीर सहित ये 11 कंटेस्टेंट्स, जल्द हो सकता है पत्ता साफ!

      विक्की कौशल के लुक ने फैंस को किया हैरान

      कटरीना कैफ अपने नो-मेकअप लुक के लिए तारीफ हासिल कर रही हैं। फैंस का मानना है कि कटरीना बिना मेकअप ज्यादा सुंदर लगती हैं, लेकिन विक्की के लिए लोगों की अलग ही राय देखने के लिए मिली है। लोगों का सवाल है कि इस मौके पर एक्टर अपने लुक के लिए ट्रोल क्यों नहीं हो रहे हैं? एक यूजर ने लिखा, 'अब विक्की को उनके लुक्स के लिए कोई ट्रोल नहीं करेगा।' दूसरे ने लिखा, 'ट्रोलिंग सिर्फ उनकी पत्नी के लिए ही है, है ना? तीसरे यूजर ने लिखा, 'डबल स्टैंडर्ड'।बता दें कि लंदन के एक इवेंट में शामिल हुए कटरीना कैफ ने ट्रोलिंग पर खुलकर बात की थी। कटरीना ने साफ कहा था कि वह ट्रोलिंग अपनी निजी जिंदगी पर हावी नहीं होने देती हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article