जयपुर

Rajasthan: भरतपुर में बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौत; छह घायल

राजस्थान के भरतपुर में शनिवार को एक बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Accident in Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। भरतपुर जिले के सेवर थाना क्षेत्र में एक ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस-ट्रक की आमने सामने टक्कर

दोनों वाहनों की टक्कर के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि बस बयाना से भरतपुर की तरफ जा रही थी और ट्रक मथुरा की तरफ से आ रहा था, ट्रक ने सरसों अनुसंधान केंद्र के पास बस को सामने से टक्कर मारी और इसके बाद एक मकान में जा घुसा।

हादसे में दो लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिये भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान प्रताप सिंह (57) और हरभान (35) के रूप में की गई है। पुलिस ने बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article