जयपुर

Jaipur Tourism: दिव्य और भव्य तरीके से जयपुर में मनाया जाएगा पर्यटन दिवस, जानिए क्या है 27 सितंबर की प्लानिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 10:17 PM IST

World Tourism Day: जयपुर में पर्यटन दिवस को लेकर विशेष तौर पर तैयारी चल रही है। जयपुर के प्रमुख स्मारकों पर आने वाले पर्यटकों का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

Image

जयपुर में पर्यटन दिवस पर होगा स्पेशल प्रोग्राम।

Photo : PTI

Jaipur News: विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होने जा रहा है। 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। बता दें कि जयपुर के सभी प्रमुख स्मारकों पर पर्यटकों का तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया जाएगा। पर्यटन दिवस पर देशी-विदेशी पर्यटकों के स्वागत के साथ-साथ हेरिटेज वॉक का भी आयोजन पर्यटन विभाग की ओर से किया जा रहा है।

बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग जयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस बार के पर्यटन दिवस को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर रहा है। विदेश ही नहीं देश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष तौर पर तैयारी चल रही है। पर्यटन विभाग का कहना है कि, पर्यटकों को राजस्थानी लोक संस्कृति से परिचित कराना इस बार के कार्यक्रमों का उद्देश्य है।

माल्यार्पण और तिलक लगाकर स्वागत

मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया है कि, पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटक स्वागत केंद्र, जयपुर द्वारा जयपुर भ्रमण करने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों का प्रमुख स्मारक आमेर महल, हवामहल, जंतर-मंतर और अल्बर्ट हॉल पर माल्यार्पण व तिलक लगाकर भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा। पर्यटकों को

राजस्थान की लोक संस्कृति से रूबरू कराने के लिए इन स्मारकों पर लोक कलाकारों द्वारा दिव्य प्रस्तुति दी जाएगी।

शिल्पी-कारीगरों के पारंपरिक कार्यों को देखेंगे पर्यटक

बता दें कि 27 सितंबर को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक हेरिटेज वॉक का जयपुर में आयोजन किया जाएगा। हेरिटेज वॉक परकोटे में स्थित महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट, किशनपोल बाजार से शुरू होगा। इसके बाद यह सांधो का रास्ता, पंडित शिवदीन का रास्ता, मणिहारों का रास्ता, नाटणियो का रास्ता, ठठेरों का रास्ता होते हुए चौडा रास्ता तक संचालित होगा। हेरिटेज वॉक में पर्यटकों के साथ-साथ कई निजी स्कूल के विद्यार्थियों को भ्रमण करवाया जाएगा। इसमें सभी राजस्थान की वास्तुकला और वॉक वे में किए गए संरक्षण व सौंदर्यकरण के कार्यों से रूबरू हो पाएंगे। इस क्षेत्र में स्थित शिल्पी-कारीगरों के पारंरिक कार्यों को भी पर्यटक देख सकेंगे। स्मारकों पर देशी-विदेशी पर्यटकों का स्वागत गाइड एसोसिएशन ऑफ जयपुर के सहयोग से किया जाना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article