जयपुर

बीकानेर में दर्दनाक हादसा, प्राइवेट बस और कार की टक्कर में 3 लोगों की मौत

Bikaner Accident: बीकानेर के नेशनल हाईवे पर एक कार और बस के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। कार और बस के बीत टक्कर इतनी तेज थी की दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Image

प्राइवेट बस और कार की टक्कर में 3 लोगों की मौत

Bikaner Accident: राजस्थान में बीकानेर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार और बस की टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं एक युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बस और कार के बीच जोरदार टक्कर

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बीकानेर के नेशनल हाईवे पर श्रीडूंगरगढ़ के पास स्थित कीतासर गांव में हुई है। जानकारी के अनुसार, न्यू दीप ट्रेवल्स की एक बस जयपुर की ओर जा रही थी। उसी दौरान जयपुर से एक कार बीकानेर की तरफ जा रही थी। नेशनल हाईवे पर कीतासर के पास स्थित पेट्रोल पंप के मोड़ पर बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। गरीब सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर टोल कंपनी की एंबुलेंस में गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी संख्या लोग भी जुट गए।

हादसे के कारण हाईवे पर लगा लंबा जाम

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के साथ अब्दुल कलाम सोसायटी के सदस्यों ने शवों को बाहर निकालकर अपनी ही एंबुलेंस में सरकारी अस्पताल मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने कार को काटकर मृतकों के शवों को बाहर निकाला था। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है और हादसे की जांच की जा रही है। बता दें कि हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। टोल कंपनी की क्रेन व कर्मियों ने वाहनों को रोड पर से हटाया और यातायात सुचारू किया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article