जयपुर

राजस्थान में पिकनिक मनाने जा रहे छात्रों से भरी बस पलटी, तीन की मौत; 25 बच्चे घायल

Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद जिले में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन बच्चियों की मौत हो गई। इसके अलावा 25 बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में सवार बच्चे और अध्यापक पिकनिक मनाने जा रहे थे।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक अनियंत्रित बस के पलट जाने से उसमें सवार तीन स्कूली बच्चियों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य बच्चे घायल हो गए। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आमेट के महात्मा गांधी स्कूल के विद्यार्थी बस से पिकनिक के लिये देसूरी (पाली) में परशुराम महादेव मंदिर जा रहे थे। बस में 62 बच्चे और छह अध्यापक सवार थे।

तीन बच्चियों की मौत

उन्होंने बताया कि देसूरी नाल के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस में सवार तीन लड़कियों की मौत हो गई । त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में 25 बच्चे घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कई छात्र हुए घायल

एसपी ने बताया कि इसके अलावा बस में सवार बच्चों समेत 37 अन्य को मामूली चोटें आई थी जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

थानाधिकारी गोवर्धन सिंह ने बताया कि हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर मौत हो गई जिनकी पहचान प्रीति (12), आरती (13) और अनीता (14) के रूप में की गई है।t

इनपुट-भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article