जयपुर

कोटा में भीषण आग का कहर; सोनी सब के श्रीमद् रामायण के वीर शर्मा और भाई की मौत, धुएं में दम घुटने से हुआ हादसा

सोनी सब के धारावाहिक ‘श्रीमद् रामायण’ में पुष्कल की भूमिका निभाने वाले आठ वर्षीय वीर शर्मा और उनके भाई की कोटा स्थित घर में आग लगने के बाद धुएं से दम घुटने से मौत हो गई। हादसे के समय घर में केवल दोनों बच्चे मौजूद थे, जबकि उनके माता-पिता कार्यक्रम और शहर में थे। पुलिस ने शॉर्ट-सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया और मौतों की जांच जारी है।

Image

बाल कलाकार वीर शर्मा और उनके भाई की आग के धुएं में दम घुटने से मौत

Photo : Times Now Digital

Child Actor Veer Sharma Death: सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक ‘श्रीमद् रामायण’ में पुष्कल की भूमिका निभाने वाले आठ वर्षीय टीवी कलाकार वीर शर्मा और उनके बड़े भाई की राजस्थान के कोटा स्थित घर में आग लगने के बाद कथित रूप से धुएं से दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय घर में केवल वीर और उनका 16 वर्षीय भाई शौर्य शर्मा मौजूद थे। उनके पिता जितेंद्र शर्मा, जो कोटा में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाते हैं, उस समय एक भजन कार्यक्रम में गए हुए थे। वहीं, दोनों बच्चों की मां और अभिनेत्री रीता शर्मा मुंबई में थीं।

बच्चों की मौत धुएं के कारण हुई

कोटा एसपी तेजेश्वरी गौतम ने रविवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बताया कि आग लगने के पीछे शॉर्ट-सर्किट की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि आग फ्लैट के ड्राइंग रूम में लगी थी और संभवतः बच्चों की मौत धुएं के कारण हुई, क्योंकि आग अन्य कमरों तक नहीं फैली थी। अनंतपुरा थाना क्षेत्र के तहत दीपश्री बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर यह हादसा रविवार तड़के लगभग दो बजे हुआ। सर्किल इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पड़ोसियों ने फ्लैट से धुआं उठता देखा और दरवाजा तोड़कर बच्चों को बेहोशी की हालत में पाया।

फ्लैट का ड्राइंग रूम पूरी तरह जलकर खाक

अधिकारीयों ने बताया कि पड़ोसियों ने तुरंत बच्चों के पिता को हादसे की जानकारी दी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। एक पड़ोसी ने बताया कि उन्होंने इमारत में उपलब्ध अग्निशामक यंत्रों से आग पर काबू पाया और इस दौरान दमकल विभाग की गाड़ी बुलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। पुलिस के अनुसार, फ्लैट का ड्राइंग रूम पूरी तरह जलकर राख हो गया और फर्नीचर नष्ट हो गया।

मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी

अधिकारीयों ने बताया कि मुंबई से बच्चों की मां के आने के बाद शव परिवार को सौंप दिए गए। सर्किल इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि परिवार की इच्छा के अनुसार बच्चों की आंखें नेत्र बैंक को दान कर दी गईं। उन्होंने यह भी बताया कि बीएनएसएस की धारा 194 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और आग लगने तथा बच्चों की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग

CEC के खिलाफ CJP-विपक्ष का प्रदर्शन Live Updates: संसद परिसर में बापू की प्रतिमा के पास बैठे संजय सिंह, हिरासत में लिए गए AAP नेता

CEC के खिलाफ CJP-विपक्ष का प्रदर्शन Live Updates: संसद परिसर में बापू की प्रतिमा के पास बैठे संजय सिंह, हिरासत में लिए गए AAP नेता