जयपुर

जयपुर में ओवरटेक के दौरान भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराई रोडवेज बस, 3 लोगों की मौत

दिल्ली से जयपुर जा रही रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। ओवरटेक करने के दौरान बस की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Image

जयपुर में भीषण हादसा

KEY HIGHLIGHTS
  • रोडवेज बस और ट्रेलर के बीच टक्कर
  • 11 लोगों की हालत गंभीर
  • दिल्ली से जयपुर जा रही थी रोडवेज बस

Jaipur Road Accident: जयपुर के शाहपुरा में सवारियों से भरी रोडवेज बस और ट्रेलर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत को हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। वहीं बस में सवार 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

पति-पत्नी और बेटे की मौत

जानकारी के मुताबिक, शाहपुरा थाना इलाके के जयपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अलवर पुलिया पर सोमवार तड़के 4 बजे रोडवेज बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर शाहपुरा थाना प्रभारी रामलाल मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से 11 लोगों को गंभीर हालत के चलते जयपुर रेफर किया गया।

ओवरटेक करते समय हादसा

रोडवेज बस दिल्ली से जयपुर जा रही थी। जब बस अलवर तिराहा पुलिया पर पहुंची तो ओवरटेक करते समय वह आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार यात्री घायल हो गए। हादसे में दिल्ली निवासी विजय अग्रवाल, उनकी पत्नी टीना अग्रवाल और 16 साल के बेटे प्रीतम की मौत हो गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!