जयपुर

राजस्थान में झुलसा रही गर्मी, लू की आगोश में रहेंगे ये चार जिले; जानें कब तक होगी मानसून की एंट्री

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7-June-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में एक बार फिर से झुलसाने वाली गर्मी पड़ने लगी है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश में अगले तीन दिन कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Image

राजस्थान का मौसम

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7-June-2025: राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थम चुका है। जिसके बाद भीषण गर्मी फिर से लौट आई है। साथ ही तापमान भी तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 8 जून से राजस्थान में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने वाला है। इस दौरान कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही तापमान भी 45 डिग्री के पार जा सकता है। राजस्थान में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

अगले 3 दिन लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 8 से 10 जून तक चार जिलों में लू और तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बीकानेर, चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ में हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है। प्रदेश में 14 जून तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान पश्चिमी हिस्से के जिलों में लू का दौर शुरू होने की संभावना है। जिससे कुछ शहरों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार जा सकता है।

बाड़मेर में रही सबसे अधिक गर्मी

राजस्थान में बीते 24 घंटे में कोटा संभाग के अलावा सभी जिलों में आसमान साफ रहा। इस जिलों में दिन में तीखी धूप निकली रही। इस दौरान कुछ जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जयपुर, कोटा, चूरू, गंगानगर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान में 2 से 6 डिग्री का इजाफा देखने को मिला। वहीं कोटा संभाव के जिलों में शाम को आसमान में बादल छाए रहें। साथ ही कुछ जगहों पर हल्की धूलभरी हवाएं भी चलीं।

राजस्थान में जल्दी पहुंचेगा मानसून

राजस्थान में मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख 20 जून मानी जाती है। लेकिन इस बार मानसून प्रदेश में पहले दस्तक दे सकता है। फिलहाल मानसून महाराष्ट्र के पास रुका है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल राजस्थान में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में इस बार सामान्य से 110 फीसदी और पश्चिमी में सामान्य से 115 फीसदी बारिश हो सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article