Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-June-2025: राजस्थान में इस बार मानसून समय से करीब सात दिन पहले पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। अभी तक यह मानसून राज्य के आधे से ज्यादा हिस्से में फैल चुका है। जयपुर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी कई जगह बारिश जारी रही।
औसत से अधिक हो रही बरसात
मानसून आए अभी सिर्फ दो दिन ही हुए हैं, लेकिन राज्य के 37 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन करौली, जयपुर, सीकर, भीलवाड़ा और दौसा जैसे कई शहरों में दिनभर बारिश होती रही। करौली में सबसे ज्यादा करीब पौने सात इंच यानी 166 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं राजधानी जयपुर में दोपहर से शुरू हुई बरसात रात तक रुक-रुककर चलती रही और कुल 25.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटो में हुई बारिश की वजह से कई सड़कों पर पानी भर गया और जयपुर में तो कुछ सड़कें बैठ भी गईं। कुछ इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश ऐसे ही बनी रह सकती है।
आज भी बरसेंगे बादल
आज यानी शनिवार को 38 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। केवल 3 जिलों बीकानेर, हनुमानगढ़ और गंगानगर के अलावा अन्य सभी 38 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान में कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है और पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर, बीकानेर संभागों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।
कल कैसा रहेगा मौसम
रविवार को भी 38 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। केवल 3 जिलों जोधपुर, जैसलमेर, हनुमानगढ़ के अलावा सभी 38 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। कल भी पूर्वी राजस्थान में कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है और पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर, बीकानेर संभागों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना बन रही है।
