Rajasthan Ka Mausam 08-Oct-2025: राजस्थान में बारिश का सिलसिला अब थमने लगा है। मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से राजस्थान में अधिकांश जिलों में बारिश हो रही थी। कहीं तेज बारिश दर्ज की गई तो वहीं कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। लेकिन अब मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आज राजस्थान का मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई है। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने लगा है।
राजस्थान में मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के कुछ ही जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में अलवर, करौली, धौलपुर और भरतपुर शामिल है। इन के अलावा पूरे राज्य को ग्रीन जोन में रखा गया है। जिसका अर्थ है कि आज यहां कहीं बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि ग्रीन जोन वाले जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। हालांकि बीते दिनों हुई बारिश के सुबह-शाम के दौरान हल्की ठंड महसूस की जाएगी।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्य में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूरे सप्ताह प्रदेश में तेज धूप खिली रहेगी। 14 से 15 अक्टूबर तक एक और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है। जिससे राजस्थान के मौसम में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिवाली के आसपास कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश में कड़ाके की सर्दियों की शुरुआत होगी। इस साल अधिक ठंड पड़ने की आशंका जताई गई है।
