जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्‍थान में बारिश के बाद गिरा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

  • Agency by: Agency
  • Updated May 1, 2023, 01:42 PM IST

Rajasthan Weather News: मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में आंधी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दो मई से सक्रिय होने से एक बार पुनः आंधी बारिश की गतिविधियों 2-3 मई को बढ़ोतरी होगी।

Image

राजस्थान में बारिश का दौर जारी

Photo : BCCL

Rajasthan Weather News: एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्‍थान के अधिकतर हिस्सों में बीते 24 घंटे में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतर भागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक बारिश शाहपुरा, भीलवाड़ा में 75 म‍िलीमीटर दर्ज की गई। वहीं नीमराणा (अलवर) में 60 म‍िलीमीटर, खेतड़ी (झुंझुनू) में 50 म‍िलीमीटर तथा फलोदी (जोधपुर) में 35.6 बारिश दर्ज की गई। वहीं राजधानी जयपुर में 7.6 म‍िलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

दो दिनों में आंधी और बारिश के आसारमौसम केंद्र के अनुसार, इस मौसमी तंत्र का प्रभाव एक मई को कुछ कम होगा। हालांकि, राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में आंधी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दो मई से सक्रिय होने से एक बार पुनः आंधी बारिश की गतिविधियों 2-3 मई को बढ़ोतरी होगी।

गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम केंद्र के अनुसार, बारिश की गतिविधियों के चलते राजस्थान के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान औसत से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा। राजस्थान के अलावा उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
End of Article