जयपुर

Jaipur News: चतुर्थ श्रेणी परीक्षा के लिए पहुंचे 25 लाख छात्र! अभ्यर्थियों से भरा रेलवे स्टेशन-बस अड्डा

यपुर रेलवे स्टेशन और सिंधी कैंप बस स्टैंड पर प्रतियोगी परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन की तमाम तैयारियों के बावजूद परीक्षा देने आए अभ्यर्थी ट्रेनों और बसों में लटके हुए पहुंच रहे हैं।

Image

(सांकेतिक फोटो)

जयपुर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित चतुर्थ श्रेणी सीधी परीक्षा-2024 जयपुर में शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को जयपुर रेलवे स्टेशन और सिंधी कैंप बस स्टैंड पर प्रतियोगी परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन की तमाम तैयारियों के बावजूद परीक्षा देने आए अभ्यर्थी ट्रेनों और बसों में लटके हुए पहुंच रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ है छात्र ट्रेनों के पीछे दौड़ रहे हैं और खिड़कियों से अंदर घुस रहे हैं। कमोबेश बस स्टैंड पर भी यही स्थिति है। चतुर्थ श्रेणी की भर्ती परीक्षा 19 सितंबर से 21 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी।

तीन दिन में 45 लाख छात्रों के पहुंचने के आसार

पीटीआई के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार , शनिवार और रविवार को छह पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। लगभग 25 लाख अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 4,12,650 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा 38 जिलों के 1,300 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। जयपुर में सबसे अधिक 200 परीक्षा केंद्रों पर 45 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा 53,749 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की जाएगी। जयपुर में पहली पाली में लगभग 75,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!