जयपुर

Rajasthan ka Mausam 11-July-2025: राजस्थान में रूठा-रूठा दिखा मानसून, जयपुर, सीकर समेत इन 14 जिलों में होगी झमाझम बारिश, बाकी जिलों में बढ़ी उमस भरी गर्मी

राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा 11-July-2025: राजस्थान में बारिश का दौर थमने लगा है। यहां उमस भरी गर्मी के साथ तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। अधिकांश जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। जानें आज बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग राजस्थान से जुड़े सभी अपडेट

Image

राजस्थान के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (फोटो - टाइम्स नाऊ नवभारत)

राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा 11-July-2025: भारत के अन्य राज्यों के जैसे ही राजस्थान में भी मानसून की चाल धीमी नजर आ रही है। यहां भी बारिश में कमी देखी जा रही है। हालांकि प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि बीते 24 घंटे से प्रदेश के कई जिलों में बारिश की बूंद भी नहीं बरसी है, इससे उमस में वृद्धि देखी गई और लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर भारत के कई जिलों में मानसून रूठा हुआ नजर आ रहा है, जिसके चलते आगामी दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में और कमी आने की संभावना जताई जा रही है। बदलती मौसमी गतिविधियों के बीच जयपुर मौसम केंद्र द्वारा कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए अब आपको बताएं किन जिलों में होगी भारी बारिश तो किन जिलों में हल्की बारिश के बाद सताएगी उमस भरी गर्मी -

राजस्थान के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के सवाई माधोपुर, करौली, अलवर, हनुमानगढ़ी दौसा, बूंदी, कोटा और बारां में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नाऊ फोरकास्ट द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, जयपुर, टोंक, सीकर, चूरू, नागौर और झुंझुनू में भी मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट है। जानकारी के अनुसार, इन जिलों में 5 से 15 एमएम की बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, करौली, भरतपुर, धौलपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा और राजसमंद आदि जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग

CEC के खिलाफ CJP-विपक्ष का प्रदर्शन Live Updates: संसद परिसर में बापू की प्रतिमा के पास बैठे संजय सिंह, हिरासत में लिए गए AAP नेता

CEC के खिलाफ CJP-विपक्ष का प्रदर्शन Live Updates: संसद परिसर में बापू की प्रतिमा के पास बैठे संजय सिंह, हिरासत में लिए गए AAP नेता