जयपुर

जयपुर सहित राजस्थान के चार शहरों में हाउसिंग स्कीम, सिर्फ 8 लाख में सपनों के घर का मौका; जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

अगर आपका भी सपना राजस्थान के जयपुर, गजनपुर, लाखेरी या धौलपुर में अपना घर बनाने का है तो राजस्थान हाउसिंग बोर्ड आपके लिए स्कीम लेकर आया है। इन शहरों में आप सिर्फ 8 लाख से 92 लाख रुपये तक में अपने सपनों का घर बुक कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख जून में है।

Image

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने लॉन्च की फ्लैट्स की स्कीम

Photo : Times Now Digital

राजे-रजवाड़ों के देश यानी राजस्थान में अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं तो यही अवसर है। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने पिंक सिटी जयपुर सहित चार शहरों में नई आवासीय योजना लॉन्च की है। इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

योजना के तहत विभिन्न आय वर्ग के लोगों के लिए 8 लाख से 92 लाख रुपये तक में फ्लैट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। अगर आप भी इस योजना के तहत अपने सपनों का घर बुक करवाना चाहते हैं तो आपके पास पूरे एक महीने का समय है। योजना के तहत आदेवन की अंतिम तिथि 11 जून तय की गई है।

अगर आप गुलाबी शहर जयपुर में घर लेने की सोच रहे हैं तो बता दें कि जयपुर में सबसे महंगी योजना मानसरोवर सेक्टर-5 में गुलमोहर अपार्टमेंट के नाम से है। इसमें कुल 160 फ्लैट बनाए जाएंगे। यह योजना HIG वर्ग के लिए है, जिसमें दो अलग-अलग साइज के फ्लैट (1540 और 1570 स्क्वायर फीट) शामिल हैं। गुलमोहर अपार्टमेंट्स के इन फ्लैट्स की कीमत क्रमश : 90.40 और 92.10 लाख रुपये रखी गई है।

यही नहीं जयपुर के प्रताप नगर सेक्टर 26 में गंगा अपार्टमेंट फेस-2 में भी 80 फ्लैट बनाए जाएंगे। इन फ्लैट्स की कीमत 61.20 लाख रुपये है। जयपुर के अलावा अन्य शहरों में भी आवासीय योजना लायी गई है।

बारां जिले के गजनपुर में EWS, MIG 'A', MIG 'B' और HIG वर्ग के लिए 52 घर बनाए जाएंगे। इन घरों की कीमत 8 लाख से 53 लाख रुपये के बीच रखी गई है।

इसी तरह बूंदी के लाखेरी में MIG 'A', MIG 'B' और HIG वर्ग के लिए 122 फ्लैट बनाए जाएंगे। इन फ्लैट्स कीमत 34.90 लाख से 42.80 लाख रुपये तक है।

धौलपुर के बाड़ी रोड में सेक्टर 4 व 5 में MIG 'B' और HIG वर्ग के लिए 13 फ्लैट तैयार किए जाएंगे। इन फ्लैट्स की कीमत 50 से 70 लाख रुपये के बीच है। यह सभी योजनाएं स्ववित्त पोषित हैं और आवास की गुणवत्ता व विविधता को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article