उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर लखनऊ से जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान सेवा इसी महीने के अंत तक दोबारा शुरू हो सकती है। मई के अंत तक इस सेवा के दोबारा शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
बता दें कि यह सीधी उड़ान सेवा 30 मार्च को ही शुरू हुई थी। इसमें इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 6E 6945 रोज सुबह 5:20 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर सबह 7:15 बजे श्रीनगर पहुंचती थी। यह उड़ाने सेवा वापस में फ्लाइट 6E 6524 शाम 5:50 बजे श्रीनगर से टेकऑफ करके रात 7:40 बजे लखनऊ पहुंचती थी।
दोनों शहरों के बीच इस सीधी उड़ान सेवा को शुरुआत में यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस दौरान फ्लाइट अपनी पूरी क्षमता के बराबर यात्री लेकर उड़ रही थी। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद यात्रियों की संख्या 180 से घटकर 35 रह गई, इससे एयरलाइन्स को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और सेवा बंद कर देनी पड़ी।
इंडिगो एयरलाइन्स इस उड़ान सेवा को फिर से शुरू करने की योजना बना रही है। लेकिन एयरलाइन्स का कहना है कि उड़ान सेवा शुरू करने से पहले मार्केट सर्वे और पैसेंजर डिमांग का आकलन किया जाएगा। ताकि उड़ाने सेवा स्थायी और दीर्घकालिक हो।
अगर यह उड़ान सेवा एक बार फिर से शुरू होती है तो इससे कश्मीर घाटी में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। विशेषतौर पर गर्मियों की छुट्टी के दौरान। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर में पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान पहुंचा है। इस रूट पर उड़ान सेवा शुरू करने से पहले एयरलाइनन्स यात्रियों के रुझान और घाटी में सुरक्षा हालातों का भी जायजा लेगा।
