जयपुर

Rajasthan News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया रक्तदान, सेवा पखवाड़े की दी प्रेरणा

दिया कुमारी ने कहा कि “सेवा का भाव रखकर ही कार्य करें, तभी समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।” उन्होंने आमजन और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस सेवा पखवाड़े के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।

Image

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज से सेवा पखवाड़े की शुरुआत हुई। इस उपलक्ष्य में जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र में एक विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्वयं भाग लिया और रक्तदान कर सेवा का संदेश दिया।

दिया कुमारी ने कहा कि “सेवा का भाव रखकर ही कार्य करें, तभी समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।” उन्होंने आमजन और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस सेवा पखवाड़े के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा की सबको मिलकर सेवा पखवाड़े में अलग अलग जागरूकता गतिविधियां करनी है । जो सामाजिक कार्यो में अच्छा काम कर रहे है उनको मंच पर लाना है । उन्होंने कहा की जो निस्वार्थ भाव से काम कर रहे है उनका सम्मान करना आवश्यक है । इसके साथ ही मेडिकल कैम्प, साफ़ सफ़ाई सेवा , बस्तियों में स्वच्छता को लेकर कार्य किए जाने चाहिए। सबको अपने वार्डो में रोज़ाना जाकर साफ़ सफ़ाई को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए ।

दिया कुमारी ने कहा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है । उन्होंने सभी से आह्वान किया की सब रक्तदान करने में अपनी अहम भागीदारी। निभाये ।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!