जयपुर

Rajasthan Accident: रोडवेज बस को डंपर ने पीछे से मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत

Rajasthan Accident News: हनुमानगढ़ जिले के नगराना गांव के पास बजरी से भरे डंपर की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 12 से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया की 10 लोगों को मामली चोटें आई हैं। हादसे के बाद क्रेन के जरिए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया और यातायात बहाल किया गया।

Image

फाइल फोटो

Hanumangarh News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बुधवार को रोडवेज बस और डंपर की टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा हनुमानगढ़-संगरिया मार्ग पर नगराना गांव के पास उस समय हुआ जब रोडवेज बस बजरी से भरे डंपर के पिछले हिस्से से टकरा गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर नजदीकी पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान तीन यात्रियों की मौत हो गई।

10 लोगों को आई मामूली चोटें

हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया, ‘‘सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं। तीन लोगों की मौत हो गई, चार गंभीर रूप से घायल हैं और 10 को मामूली चोटें आई हैं।’’ पुलिस अधीक्षक खुद दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया।

क्रेन की मदद से डंपर और बस को हटाया गया

पुलिस ने बताया कि क्रेन की मदद से डंपर और बस को घटनास्थल से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। अतिरिक्त जिलाधिकारी उम्मेद लाल मीणा घायलों का हालचाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘‘गंभीर रूप से घायलों को बड़े अस्पताल में रेफर किया जा रहा है।’’

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article