जयपुर

राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ झूमकर बरसेंगे बादल; हीटवेव से मिलेगी राहत

राजस्थान में जल्द ही लोगों को गर्मी और हीटवेव से राहत मिल सकती है। हीटवेव से राहत मिलने को लेकर मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। बताया है कि अगले चार से पांच दिनों में राज्य का मौसम बदलने वाला है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Rajasthan Weather: राजस्थान के लोगों को हीटवेव के कहर से राहत मिल सकती है। कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी ने बताया कि राजस्थान में अगले 4 से 5 दिनों तक हीट वेव की स्थिति नहीं रहेगी। यानी कि अगले चार से पांच दिनों में राजस्थान के कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

धूल भरी आंधी के साथ बारिश

आईएमडी ने बताया कि राजस्थान के अधिकतर इलाकों में नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण अगले 48 घंटे में धूल भरी आंधी कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के साथ कुछ जगह बारिश की संभावना है। खासकर पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर बीकानेर संभाग, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने के आसार है।

नौ जून तक दिखेगा असर

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, नौ जून तक राजस्थान के अधिकतर जिलों में मौसम में बदलाव की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। राजस्थान के अधिकतर जिलों में अगले चार दिन तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने की संभावना है, जिसके चलते हीट वेव की स्थिति नहीं बनेगी।

इन शहरों का बदला मौसम

बता दें कि राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू व राजधानी जयपुर सहित राज्य के अनेक इलाकों में शुक्रवार शाम व रात तेज धूल भरी आंधी आई। इससे अनेक जगह बिजली के खंभों सहित पेड़ों को नुकसान पहुंचा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article