जयपुर

Rajasthan weather today: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, फिर बढ़ेगा तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: भीषण गर्मी के बाद हुई बारिश से राजस्थान ने राहत की सांस ली थी। लेकिन, अब फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। जिसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी हुई है। मौसम में बदलाव से राजस्थान के गंगानगर, पिलानी और चूरू सहित कई इलाकों में तापमान में बढ़तरी दर्ज की गई। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम-

Image

आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल था। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से बारिश होने से आखिरकार भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान के जयपुर और अलवर सहित कई जिलों में बारिश होने के साथ ही कई इलाकों में आंधी भी आई। लेकिन, अब बारिश से सुकून का दौर अब खत्म होता नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में पिछले दो दिन चल रही आंधी और बारिश का दौर अब खत्म हो गया है। राजस्थान में अब फिर तापमान बढ़ने लगा है और मौसम का गर्मी मिजाज फिर से कहर बरसाना शुरू कर दिया है।

राजस्थान के इन इलाकों का बढ़ा तापमान

ऐसे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान गंगानगर में रहा, जहां तापमान 46.5°C दर्ज की गई। वहीं पिलानी में 45.8°C, चूरू 45.1°C, वनस्थली 44.6°C, फतेहपुर 44.5°C, करौली 44.4°C, कोटा 43.5°C और अजमेर में 41.3°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अनुमान है कि आज मतगणना के दिन मंगलवार को मौसम सामान्य बना रहेगा। हल्के बादल छाए रहने के साथ तापमान 40 डिग्री के आसपास बने रहने का पूर्वानुमान है। दिन तापमान 40°C के पास रहने की उम्मीद है। सुबह तापमान 30 से 32 डिग्री के पास भी जा सकता है। हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इससे सुबह दस बजे तक ठीक ठाक मौसम बना रहेगा।

राजस्थान में मौसम का हाल

विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में भी सोमवार को तापमान में फिर से बढ़ गया। यहां दिन का तापमान 42.7°C दर्ज किया गया। वहीं बीती रात का तापमान 27.9°C रहा। वहीं दोपहर बाद डीडवाना और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहावना रहा बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में व्यापक स्तर पर आंधी और बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन, कुछ जगहों पर को दोपहर बाद, खासतौर पर उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में मेघ गर्जन और हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

4 जून को मौसम साफ रहने की संभावना

मौसम विभाग मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 4 जून से मौसम साफ होने लगेगा और गर्मी फिर बढ़ने लगेगी। राजस्थान के ज्यादातर शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने के संभावना जताई जा रही है। अनुमान है कि आज मतगणना के दिन मंगलवार को मौसम सामान्य बना रहेगा। हल्के बादल छाए रहने के साथ तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा। ऐसा हो सकता है कि इस दौरान तेज हवा भी चले। यह जरूर है कि नमी अधिक होने से दिन में उमस भरी तपिश बनी रहे। वहीं 5 जून को भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है। एक बार फिर 6 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा जिसका असर पूर्वी राजस्थान पर पड़े। ऐसे में यहां आंधी चलने और कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।

जोधपुर में तेज रफ्तार चलेगी हवा

विभाग के अनुसार जोधपुर में मंगलवार के दिन तापमान 40°C के पास रहने की उम्मीद है। वहीं सुबह का तापमान 30 से 32 डिग्री के करीब रहेगा। आज यहां तेज सतही हवा बहेगी, जिसकी रफ्तार 15 से 20km प्रति घंटा रहेगी। इससे सुबह दस बजे तक ठीक ठाक मौसम रहेगा। बाद में धूप तीखी होने के साथ उमस भी बढ़ने के भी आसार हैं। लेकिन, बहुत अधिक गर्मी नहीं रहेगी। दोपहर होते होते मतगणना खत्म होने के साथ ही तापमान बढ़ सकता है, जो 40°C तक रहेगा। जिस कारण उमस भरी तपिश से भी कुछ राहत रहेगी।

इन इलाकों में गर्मी से परेशान लोग

आपको बता दें कि दूसरी तरफ जोधपुर में उमस भरी गर्मी की हालत खराब कर रखी हैं। पारा 43°C डिग्री के पास था। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शहर सहित पीपाड़सिटी क्षेत्र, बिलाड़ा में रविवार शाम को मौसम में बदलाव हुआ। पहले हल्की आंधी चली। आंधी चलने से अंधेरा छाया रहा। इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'