जयपुर

राजस्थान में सनसनीखेज मामला, बेटी की शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी; रेलवे अधिकारी ने की आत्महत्या

राजस्थान से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में तैनात सहायक कार्यालय अधीक्षक ने आत्महत्या कर ली है, क्योंकि उन्हें बेटी की शादी के लिए छु्ट्टी नहीं मिली, जिस वजह से वह परेशान होकर मानसिक तनाव में चले गए और अंत में जीवन लीला समाप्त कर ली।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्यालय में एक सहायक कार्यालय अधीक्षक ने अग्निशमन के पाइप पर रस्सी का फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सहायक कार्यालय अधीक्षक नरसी मीणा (59) एक साल बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके पास से एक कथित 'सुसाइड नोट' भी मिला है जिसमें उन्‍होंने साथी कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने और छुट्टी नहीं देने का आरोप लगाया है।

फांसी लगाकर की आत्महत्या

जवाहर सर्किल के थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि नरसी मीणा ने सोमवार को कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे सुबह रोजाना की तरह कार्यालय पहुंचे थे। वे अपना मोबाइल फोन और टिफिन टेबल पर रखकर कहीं चले गए। उन्होंने बताया कि दोपहर में लंच टाइम में जब साथी कर्मचारियों ने उन्हें नहीं देखा तो उनकी तलाश शुरू की गई। तब एक कर्मचारी ने बताया कि नरसी काफी देर से रिकॉर्ड फाइल ढूंढ रहे थे। कर्मचारी जब बेसमेंट में पहुंचे तो वह रिकॉर्ड रूम में फायर होज से लटके मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बेटी की शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी

पुलिस के अनुसार, नरसी अपनी बेटी की शादी के लिए छुट्टी चाहते थे। उनके ससुर राम सिंह और साथी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नरसी लगातार अधिकारियों से छुट्टी के लिए अनुरोध कर रहे थे, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं दी गई। इस कारण वह मानसिक तनाव में थे।

भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article