जयपुर

Churu Power Cut : चुरू में गर्मी फुल, बिजली गुल ; गुस्साए लोगों ने विद्युत टीम के साथ कर दिया खेला

Churu Power Cut : राजस्थान के चुरू जिले में भीषण गर्मी के बीच विद्युत कटौती से परेशान लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों और ठेकेदार को बंधक बना लिया। आरोप है कि बिजली कटौती की शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा। लिहाजा, उन्हें इस तरह का कदम उठाना पड़ा।

Image

चुरू में बिजली कटौती

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Churu Power Cut : राजस्थान में गर्मी लगातार विकराल होती जा रही है। बुधवार को बाड़मेर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इधर, भीषण गर्मी के बीच चुरू समेत कई जिलों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अगर, अकेले चुरू की बात की जाए तो पिछले सात दिन से जिले में तापमान 45 डिग्री से ज्यादा होने के साथ ही बिजली डिमांड भी बढ़ गई है। लगातार क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित हो रही है। बुधवार को यहां पारा 47 डिग्री पार कर गया। वहीं, देर रात मोचीवाड़ा, भार्गव बस्ती और शीतला चौक में विद्युत सप्लाई बाधित रही। ऐसे में बार-बार स्थानीय लोगों के फोन करने पर भी विभाग के कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाए, जिससे लोगों का पारा हाई हो गया। बिजली विभाग की हीलाहवाली से नाराज लोगों ने गुरुवार को कर्मचारियों और ठेकेदार को बंधक बना लिया।

गाड़ी के टायर के निकाली हवा

आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग की टीम की गाड़ी को भी निशाना बनाया। उन्होंने गाड़ी के चारों टायरों की हवा निकाल दी। आक्रोशित लोगों का कहना है कि प्रचंड गर्मी पड़ रही है और बार-बार विद्युत कटौती हो रही है। लाइट कटने पर कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं। देर रात से हमारी दलित बस्ती में लाइट नहीं हैं। हम लोग 12 घण्टे से अंधेरे में हैं। हमारी बस्ती के लोगों का ज़िम्मेदार फोन नहीं उठा रहे हैं, जिसके चलते बस्ती के लोगों में भारी आक्रोश हैं। वहीं, विवाद बढ़ने पर चूरू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

इन जगहों पर पारा 48 डिग्री

आपको बता दें कि राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि आगामी पांच दिन राज्य के अनेक स्थानों पर लू से तीव्र लू जारी रहने की आशंका है तथा इस दौरान न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.0 डिग्री, फलोदी में 47.8 डिग्री, फतेहपुर में 47.6 डिग्री, चुरू में 47.5 डिग्री, जालोर व जैसलमेर में 47.2-47.2 डिग्री तथा वनस्थली में 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र के मुताबिक, इसी तरह पारा पिलानी में 46.8 डिग्री, गंगानगर में 46.7 डिग्री, जोधपुर में 46.5 डिग्री, बीकानेर में 46.4 डिग्री, कोटा में 46.3 डिग्री व डूंगरपुर में 46.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य में पर्वतीय स्थल माउंट आबू (36 डिग्री सेल्सियस) को छोड़कर पूरे राज्य में दिन का पारा 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।

तीव्र लू का अलर्ट

मौसम केंद्र के अनुसार, आगामी 72 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी पांच दिन राज्य के अनेक स्थानों पर लू से तीव्र लू चल सकती है। भीषण गर्मी के बीच राज्य में आला अफसरों और चिकित्सा व पेयजल विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें मुख्यालय पर ही रहने को कहा गया है।

अधिकारियों के अवकाश निरस्त

राज्य के कार्मिक विभाग ने सभी संभागीय आयुक्तों, अतिरिक्त संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारियों के अवकाश को अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दिया है। साथ ही चिकित्सा विभाग ने सभी चिकित्सा कर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं और उन्हें मुख्यालय पर ही रहने को पाबंद किया गया है। विभाग ने राज्य में तेज लू चलने से बीमार पड़ने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया है।

वहीं, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने भी पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं पेयजल के प्रभावी प्रबंधन के लिए सभी फील्ड अधिकारी एवं कर्मचारियों को मुख्यालय पर ही उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार, सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान