जयपुर

नो एंट्री में घुसा ट्रक, हेड कांस्टेबल ने रुकने का किया इशारा तो ड्राइवर ने कुचला; मौके पर दर्दनाक मौत

राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रसादी लाल बैरवा की एक ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल नो एंट्री में प्रवेश कर रहे एक ट्रक को रोक रहे थे। इसी बात से नाराज ट्रक चालक ने अपनी गाड़ी हेड कांस्टेबल के ऊपर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Dausa News: राजस्थान में दौसा जिले के लालसोट में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस हेड कांस्टेबल को एक ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल प्रसादी लाल बैरवा नो एंट्री में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे एक ट्रक को रोक रहे थे। इससे गुस्साए ट्रक चालक ने उनके ऊपर ट्रक चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हेड कांस्टेबल की मौके पर मौत

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत हेड कांस्टेबल को लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लालसोट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह 8:00 बजे प्रसादी लाल बैरवा ड्यूटी पर पहुंचे थे। घटना सुबह लगभग 10:45 बजे की है। हेड कांस्टेबल ट्रक चालक को नो एंट्री में घुसने से रोक रहे थे। ट्रक चालक ने गुस्से में आकर उनके ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

मौके से ट्रक चालक फरार

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने ट्रक को मौके से जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिले के पुलिस अधिकारियों ने प्रसादी लाल बैरवा की मौत पर गहरा दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। बता दें कि इस घटना ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article