जयपुर

आतंकी साजिश के चलते NIA अलर्ट, MP और राजस्थान में कई जगह 'रेड'

मध्य-प्रदेश और राजस्थान में आतंकी साजिशों के चलते एनआईए ने छापेमारी की। एनआईए ने भारत में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे विभिन्न आतंकवादी और कट्टरपंथी समूह और संगठनों को खत्म करने के अपने प्रयासों के तहत मामला दर्ज किया था, जो संवेदनशील मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने की एचयूटी की साजिश से संबंधित है।

Image

NIA

Photo : ANI

जयपुर : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) की आतंकी साजिश की जांच के लिए शनिवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान में छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए ने एचयूटी और उसके सदस्यों की गतिविधियों की जांच के तहत भोपाल में तीन और राजस्थान के झालावाड़ में दो स्थान पर छापे मारे। जांच एजेंसी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, यह छापेमारी एनआईए द्वारा दर्ज किए गए एक मामले के तहत की गई है।

मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की भर्ती

बयान के अनुसार एनआईए ने भारत में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे विभिन्न आतंकवादी और कट्टरपंथी समूह और संगठनों को खत्म करने के अपने प्रयासों के तहत मामला दर्ज किया था, जो संवेदनशील मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने की एचयूटी की साजिश से संबंधित है।

बयान में कहा गया है कि युवाओं को भारत की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को उखाड़ फेंकने और शरिया कानून द्वारा शासित एक इस्लामिक सरकार स्थापित करने के मकसद से हिंसा फैलाने के प्रेरित किया जा रहा था। बयान में कहा गया है कि एनआईए की टीमों ने तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण जब्त किए, जो फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजे जाएंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!