जयपुर

1 St April: राजस्थान में आज से लागू किए नए नियम, समझ लें सारे कायदे-कानून; वरना बन जाएंगे 'अप्रैल फूल'

1 St April:आज से देशभर में नए नियम लागू हो गए हो गए हैं। इसी क्रम में राजस्थान में भी एक अप्रैल यानी आज से कुछ नियमों में बदलाव किए गए हैं। आइये जानते हैं सरकार ने क्या-क्या बदलाव किए हैं।।

Image

राजस्थान में नए नियम लागू

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

जयपुर : नए वित्त वर्ष में कई नए नियम लागू किए गए हैं जो सीधे तौर पर आम जनता को काफ़ी प्रभावित करेंगे। इसी प्रकार राजस्थान सरकार ने भी अप्रैल माह की पहली तारीख से कई नियमों में बदलाव कर लागू कर दिए हैं। इनमें सरकारी अस्पतालों की OPD खुलने का समय और सरकारी और निजी स्कूलों के खुलने और बंद होने की टाइमिंग प्रमुख है। आज से संबंधित संस्थाओं में बदली गई टाइमिंग लागू कर दी गई है। इसके अलावा सरकार ने कई अन्य क्षेत्रों में नियम कायदे कानून बदले हैं। लिहाजा, इसको समझना जरूरी है। तो आइये जानते हैं कि भजनलाल सरकार की ओर से क्या नए बदलाव किए गए हैं?

स्कूलों-अस्पतालों की टाइमिंग में बदलाव

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान सरकार 1 अप्रैल से सरकारी अस्पतालों की ओपीडी के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तिन कर दिया है। नए नियम के तहत अब सरकारी अस्पताल की ओपीडी सुबह 8 बजे से खुलेगी और दोपहर 2 बजे के बाद ओपीडी बंद होगी। इसी तरह सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों के ग्रीष्मकालीन कैलेंडर में बदलाव किए हैं, जो एक अप्रैल से लागू हो गए हैं। नए कैलेंडर के मुताबिक, अब प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल पहली पारी में सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक खुलेगें, जबकि दूसरी पारी में दोपहर 12:30 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे।

ई-लाइसेंस व्यवस्था शुरू

इसके अलावा राज्य परिवहन विभाग ने प्रदेश में ई-लाइसेंस और ई-आरसी की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके साथ ही अब स्मार्ट कार्ड पर रोक लग जाएगी। नए नियम के तहत अब वाहन चालक ट्रैफिक अधिकारियों को ई-लाइसेंस और ई-आरसी (मोबाइल में या ऑनलाइन) दिखा सकेंगे। अब वाहन चालकों को स्मार्ट कार्ड के लिए 200 रुपये देने से राहत मिल गई है। इसके लिए वाहन चालकों को दस्तावेज मोबाइल लिंक के जरिए स्टोर करने होंगे।

हिमाचल के बाद राजस्थान ने शुरू की नई प्रणाली

सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में एक अप्रैल से पूरे प्रदेश भर में ई-लाइसेंस सुविधा शुरू हो गई है। इससे आमजन को काफी राहत मिलेगी। इससे पहले परिवहन कार्यालय में लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता था। अब उससे भी छुटकारा मिल सकेगा। जानकारी के लिए बता दें कि हिमालच प्रदेश देश में ई-परिवहन सेवाएं देने वाला पहला राज्य है। उसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के बाद राजस्थान ई-लाइसेंस की सुविधा प्रदान करने वाला दूसरा राज्य बन गया है।

घरेलू गैस सिलेंडर पर बड़ी छूट

इसके अतिरिक्त राजस्थान में 1 अप्रैल 2024 से कई अहम चीजों में बदलाव किए गए हैं। जिसमें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सरकार ने इनमें घरेलू गैस सिलेंडर पर बड़ी छूट शामिल की है। केंद्र सरकार घोषणा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपये की छूट मिलेगी। हालांकि, ये छूट पहले भी मिल रही थी, लेकिन 1 अप्रैल 2024 से दोबारा लागू हो रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज