जयपुर

Alwar: लड़का पंजाब से लेकर आया दुल्हनिया, पड़ोसी को नागवार गुजरा; बाप-बेटे को उतारा मौत के घाट

राजस्थान के अलवर में लव मैरिज को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। दरअसल, लड़के ने पंजाब की लड़की से प्रेम विवाह किया था, जिससे पड़ोसियों ने उसकी और उसके पिता की हत्या कर दी।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Alwar News: राजस्थान के अलवर में पड़ोसियों ने प्रेम विवाह को लेकर हुए विवाद में एक युवक और उसके पिता की हत्या कर दी। यह मामला अलवर सदर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां देर रात सोते वक्त पड़ोसियों व रिश्तेदारों ने बाप-बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

सोते वक्त किया हमला

अलवर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी दयाल सिंह ने बुधवार रात करीब एक बजे सूरज (50) और उसके बेटे रॉबिन (27) पर उनके घर के बाहर डंडे से हमला किया। इस हमले में सिर पर चोट लगने के कारण दोनों की मौत हो गई।

पंजाब की लड़की से लव मैरिज

थानाधिकारी मोहन लाल ने बताया कि पीड़ित और आरोपी पड़ोसी व रिश्तेदार हैं। वे पंजाब के रहने वाले हैं। कुछ समय पहले रोबिन पंजाब से एक महिला के साथ प्रेम विवाह करके आया था, जिसके कारण दोनों परिवारों में विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि बीती रात महिला के रिश्तेदार दयाल सिंह ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया।

मुख्य आरोपी से पूछताछ

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दयाल सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मुख्य आरोपी दलाय सिंह को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article