जयपुर

Municipal Elections: राजस्थान में 'नगर निकायों के चुनाव' नवंबर में एक साथ कराए जाने की संभावना

Rajasthan Municipal elections: स्वायत्त शासन राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान एक सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर निकायों के चुनाव कराने का दायित्व राज्य निर्वाचन आयोग का है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Rajasthan Municipal elections: राजस्थान में नगर निकायों के चुनाव नवंबर में एक साथ कराए जाने की संभावना है। स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को विधानसभा में यह बात कही।उन्होंने कहा कि 'एक राज्य, एक चुनाव' के तहत नवंबर 2025 में सभी नगर निकायों के चुनाव एक साथ करवाए जाना संभावित है। उन्होंने बताया कि चुनावों के मद्देनजर राज्य में नगरीय निकायों के वार्डों के पुनर्गठन एवं परिसीमांकन का कार्य प्रक्रियाधीन है। मंत्री ने बताया कि इसके बाद कुल वार्डों की संख्या निश्चित हो सकेगी और फिर मतदाता सूची को अद्यतन किया जाएगा।

खर्रा ने कहा कि छोटी नगरपालिकाओं में प्रति वार्ड एक मतदान केंद्र तथा नगर परिषद एवं नगर निगमों में प्रति वार्ड आवश्यकतानुसार 5 से 10 मतदान केंद्र बनेंगे। इसके मद्देनजर एक साथ चुनाव करवाने के लिए अतिरिक्त ईवीएम की व्यवस्था पड़ोसी राज्यों से की जाएगी।

खर्रा ने कहा कि 'एक राज्य, एक चुनाव' का मूल उद्देश्य बार-बार लगने वाली आचार संहिता से विकास कार्यों में होने वाले व्यवधान एवं संसाधनों के अपव्यय को रोकना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 'एक राज्य,एक चुनाव' योजना पर राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 में बजट घोषणा की जा चुकी है।

इससे पहले विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में स्वायत्त शासन राज्य मंत्री ने बताया कि राज्य में नगरीय निकायों के वार्डों के पुनर्गठन एवं परिसीमांकन के लिए स्वायत्त शासन विभाग में परिसीमन का कार्य प्रक्रियाधीन है। इस संबंध में जारी चरणबद्ध कार्यक्रम का विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा।

उन्होंने जानकारी दी कि 'एक राज्य, एक चुनाव' के संबंध में विधिक राय ली जा रही है, जिसके प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने बताया कि नगरीय निकायों के पुनर्गठन एवं परिसीमांकन के लिए प्राप्त प्रस्तावों के परीक्षण एवं समीक्षा हेतु 16 जनवरी, 2025 के आदेश से एक मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस उप समिति की बैठक निर्धारित कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 'एक राज्य,एक चुनाव' के लिए विधि में संशोधन का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल