जयपुर

मानसून 2025: राजस्थान में दो दिनों में बरसे औसत से अधिक बादल; तीन जिलों को छोड़कर सब ओर पानी-पानी

मानसून की शुरुआत को केवल दो दिन हुए हैं, लेकिन 37 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हो चुकी है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन करौली, जयपुर, सीकर, भीलवाड़ा और दौसा जैसे कई शहरों में दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। राजधानी जयपुर में दोपहर में शुरू हुई बारिश की गतिविधि रात तक चलती रही, जिसमें रुक-रुक कर वर्षा होती रही।

Image

तीन दिनों औसत से अधिक बारिश दर्ज

Rajasthan Monsoon: मानसून की शुरुआत के दो दिन बाद ही राजस्थान के 37 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। शुक्रवार को करौली, जयपुर, सीकर, भीलवाड़ा और दौसा जैसे कई शहरों में लगातार बारिश होती रही। करौली में सबसे अधिक 166 मिमी (पौने सात इंच) बारिश दर्ज की गई।

जल संसाधन विभाग के अनुसार, मानसून की सक्रियता के कारण इस बार लगभग सभी जिलों में बारिश हुई है। पिछले साल की तुलना में, जब केवल 1 जिले में सामान्य बारिश हुई थी और बाकी 40 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई थी, इस बार स्थिति बेहतर है। इस बार 1 से 20 जून तक अब तक केवल 4 जिलों में ही सामान्य से कम बारिश हुई है। यह जिले गंगानगर, बाड़मेर, जैसलमेर और फलौदी हैं। बाकी सभी 37 जिलों में सामान्य से इससे अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।

आगे की स्थिति को देखते हुए, मौसम विभाग ने 38 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। केवल 3 जिलों बीकानेर, हनुमानगढ़ और गंगानगर के अलावा अन्य सभी 38 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान में कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है और पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर, बीकानेर संभागों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

कल यानी रविवार को भी पूर्वी राजस्थान में कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है और पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर, बीकानेर संभागों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना बन रही है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article