जयपुर

राजस्थान में तेज बारिश का कहर; 24 घंटे से अंधेरे में श्रीगंगानगर, घर की छत गिरने से एक मासूम की दर्दनाक मौत

राजस्थान में मानसून ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं अब इसका विकराल रूप जनजीवन पर भारी पड़ रहा है। श्रीगंगानगर में तेज बारिश और 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने तबाही मचाई, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए और बिजली व्यवस्था ठप हो गई। श्रीविजयनगर में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की मौत हुई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे हालात और भी चिंताजनक हो गए हैं।

Image

राजस्थान के विभिन्न भागों में जलभराव

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Heavy Rain: राजस्थान में मानसून का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। बरसात के इस दौर ने प्रचंड गर्मी से तो राहत दिलाई है लेकिन इससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। श्रीगंगानगर जिले में तेज बारिश और 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने भारी तबाही मचाई है। सूरतगढ़ कस्बा एक बार फिर तेज बारिश के चलते पानी में डूब गया, जहां बाजार, शोरूम और कई घर जलमग्न हो गए। श्रीविजयनगर इलाके में एक घर की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरे श्रीगंगानगर जिले में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। तेज तूफान की वजह से 200 से अधिक बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

मौसम विभाग के द्वारा हनुमानगढ़, जैसलमेर और बीकानेर को छोड़कर प्रदेश के शेष 30 जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में अलर्ट जारी हुआ है, उनमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, जयपुर, जालोर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर और भीलवाड़ा शामिल हैं।

तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कोटा में 95 मिमी, डूंगरपुर में 90 मिमी, प्रतापगढ़ में 80 मिमी, उदयपुर में 75 मिमी, टोंक में 70 मिमी और बूंदी में 65 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। सवाई माधोपुर में हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। यहां जिला कलेक्ट्रेट और बौली थाना परिसर तक पानी भर गया है। थाना परिसर के सभी कार्यालय कक्ष और अधिकारी आवास जलमग्न हो गए। सीकर जिले में एक विधायक के घर में पानी भर गया, जबकि अजमेर के केकड़ी में तालाब में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बांसवाड़ा में मां-बेटे की नदी में डूबकर जान चली गई। सवाई माधोपुर के बंधा गांव में पूर्व सरपंच कमल प्रसाद मीणा नहर पार करते समय गिरकर डूब गए।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग

CEC के खिलाफ CJP-विपक्ष का प्रदर्शन Live Updates: संसद परिसर में बापू की प्रतिमा के पास बैठे संजय सिंह, हिरासत में लिए गए AAP नेता

CEC के खिलाफ CJP-विपक्ष का प्रदर्शन Live Updates: संसद परिसर में बापू की प्रतिमा के पास बैठे संजय सिंह, हिरासत में लिए गए AAP नेता