जयपुर

Rajasthan Mock Drill: राजस्थान में आज 'ऑपरेशन शील्ड' के तहत होगी मॉक ड्रिल, सायरन की आवाज के साथ होगा ब्लैक आउट

Rajasthan Mock Drill: आज राजस्थान के 41 जिलों में ऑपरेशन शिल्ड के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान चेतावनी सायरन के बजते ही ब्लैक आउट हो जाएगा और लोगों को हवाई हमले के स्थिति में बचने का अभ्यास करवाया जाएगा।

Image

राजस्थान में मॉक ड्रिल

Rajasthan Mock Drill: आज यानी शनिवार, 31 मई को राजस्थान के सभी 41 जिलों में 'ऑपरेशन शील्ड' के तहत नागरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने एवं इसका आकलन करने के लिए 'मॉक ड्रिल' और 'ब्लैक आउट' होगा। इसमें युद्ध के समय हवाई हमलों से बचने के लिए लोगों को जानकारी दी जाएगी। इस दौरान शहरों में चेतावनी वाले सायरन बजेंगे और ब्लैक आउट किया जाएगा।

राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उच्च अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसमें उन्होंने सायरन प्रणाली को दुरुस्त रखने व 'प्रतिक्रिया' समय को न्यूनतम करने को कहा । इस संबंध में जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, पंत ने कहा कि अधिकारी सभी संचार माध्यमों एवं सायरन प्रणाली को दुरुस्त कर संचार प्रणाली का सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करें। नागरिक सुरक्षा निदेशालय के निदेशक जगजीत सिंह मोंगा ने मॉक ड्रिल के दौरान वायु सेना, चिकित्सा, स्थानीय निकाय, गृह रक्षा, ऊर्जा, पुलिस विभाग तथा जिला प्रशासन की भूमिका को रेखांकित किया। जानकारी के लिए बता दें कि गृह विभाग के निर्देशों के अनुसार, एक जिले के एक ही स्थान पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

मॉक ड्रिल का समय और स्थान गोपनीय

बता दें कि राजस्थान के 41 जिलों में होने वाली मॉक ड्रिल के स्थान की सूचना को गोपनीय रखा गया है। ताकि मॉक ड्रिक के दौरान अभ्यास की प्रभावशीलता बनी रहे। इस दौरान नागरिकों से अपील की गई है कि वह अभ्यास के दौरान धैर्य और सहयोग बनाए रखें। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने की भी सलाह दी गई है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article