Udaipur Food Poisoning : उदयपुर में फूड पॉइजनिंग से 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 20 लोग गंभीर हालत में हैं। बताया जा रहा है सभी एक शादी समारोह के दौरान शराब का सेवन कर खाना खाया था। खाना खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को नजदीकी कोटड़ा हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।
कैबिनेट मंत्री ने जाना हालचाल
घटना कोटड़ा के सावन क्यारा गांव की बताई जा रही है। मृतक और बीमार हुए लोग कोटड़ा के बोर्डी कला और गोंदलवाड़ा गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी हॉस्पिटल पहुंचे और मरीजों से जुड़ी जानकारी ली। वहीं, गंभीर मरीजों को गुजरात रेफर कर दिया गया है। शादी के सामूहिक प्रीतिभोज कार्यक्रम में सोमवार देर रात हुई दुःखद घटना पर कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने दु:ख जताया है।
