जयपुर

Jaipur News: जयपुर में दिनदिहाड़े मंगलसूत्र की चोरी, लुटरों से भिड़ी रिटायर्ड महिला शिक्षक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2023, 08:21 PM IST

Jaipur News: जयपुर में दिनदहाड़े दो बाइक सवारों ने रिटायर्ड महिला शिक्षक से मंगलसूत्र चोरी की कोशिश की। अपने मंगलसूत्र को बचाने के महिला हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गई।

Image

मंगलसूत्र चोरी करने वाले बदमाशों से भिड़ी रिटायर्ड महिला शिक्षक

Jaipur News: जयपुर में चोरी की घटना बढ़ रही है। दिनदिहाड़े चोर बाइक पर घुम-घुम कर चोरी कर रहे हैं। उसी प्रकार से चित्रकूट इलाके से चोरी की एक घटना सामने आई है, जिसमें दो बाइक सवार एक रिटायर्ड महिला शिक्षक से उसका मंगलसूत्र लूटने का प्रयास कर रहे हैं। मंगलसूत्र लुटने की कोशिश कर रहे बदमाशों से बिना किसी डर के महिला भीड़ गई। मंगलसूत्र चोरी करने के लिए बदमाश ने महिला को घसीटना शुरू कर किया था। बड़ी मशक्कत के बाद बदमाशों ने मंगलसूत्र चुराया और मौके पर वहां से फरार हो गए।

मंगलसूत्र चोरी करने वाले बदमाशों से भिड़ी महिला

जयपुर के चित्रकूट इलाके सेक्टर-3 में रहने वाली रिटायर्ड शिक्षक मीरा देवी पत्नी पूरणमल सोमवार को दोपहर 12:48 बजे गली में दोहिती को लेकर घूम रही थी। इस दौरान बाइक पर दो अज्ञात बदमाश आए। इन बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था। ऐसे में एक बदमाश ने मीरा देवी पर पीछे से हमला कर दिया और मंगलसूत्र छीनने लगा। महिला ने मंगलसूत्र को बचाने के लिए हिम्मत दिखाई और आरोपी से भिड़ गई। 10 सेकेंड तक ये महिला आरोपी बदमाश से लड़ती रही। आरोपी ने महिला को सड़क पर गिरा दिया और उसे घसीटते हुए आगे बढ़ने लगा। आखिर बदमाश महिला का मंगलसूत्र चोर करने में कामयाब रहा। चोरी को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश वहां से भाग निकले।

इस घटना के बाद मीरा देवी ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई और बताया कि मेरे गले और कोहनी पर चोट लगी है। बदमाशों ने जिस तरह से उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया, इससे वह उससे काफी डरी हुई हैं। जानकारी के अनुसार उनका मंगलसूत्र गोल्ड का था और करीब 60 हजार रुपए का था। इस घटना के बाद से पूरी कॉलोनी में डर का माहौल है। बता दें कि मीरा देवी शिक्षा विभाग से ग्रेड फर्स्ट की टीचर रह चुकी हैं। कुछ समय पहले ही रिटायर हुई हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article