जयपुर

Lok Sabha Election 2024: शराब प्रेमियों को झटका, राजस्थान में इतने दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें , नोट कर लें तारीख

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान में दो चरणों में मतदान होना है। लिहाजा, भजनलाल सरकार ने राज्य में वोटिंग के मद्देनजर उन दिनों ड्राई डे घोषित किया है।

Image

मतदान के लिए बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान सरकार ने लोकसभा चुनाव-2024 के संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्य में शुष्क दिवस ( Dry Day ) की घोषणा की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि वित्त (आबकारी) विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए 17 अप्रैल की शाम छह बजे से 19 अप्रैल 2024 को मतदान समाप्ति तक राज्य में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

पहले चरण में यहां होगा मतदान

पहले चरण के तहत राज्य में 12 लोकसभा क्षेत्र श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान होगा। गुप्ता ने बताया कि 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान एवं बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए 24 अप्रैल की शाम छह बजे से 26 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक राज्य में शुष्क दिवस रहेगा।

दूसरे चरण में यहां होगा मतदान

दूसरे चरण में 13 लोकसभा क्षेत्र टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके साथ ही मतगणना वाले दिन चार जून को भी संपूर्ण राज्य में शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article