जयपुर

Jaipur: चालान से बचने के लिए भागी महिला, ट्रक ने कुचला, फिर हुआ ये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 01:46 PM IST

Jaipur: मृतका नीलम चौधरी (28) श्याम विहार, मानसरोवर में रहने वाली अपनी बहन अनिला चौधरी (32) से मिलने गई थी। वहां से दोनों बहनें डेढ साल की बच्ची सहित शादी के लिए शॉपिंग कर लौट रही थी। इसी दौरान ब्रेक लगाने से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उसके पीछे सवार नीलम चौधरी ट्रक के टायर के नीचे आ गई। हादसे में बच्ची की जान बच गई व अनिला को मामूली चोटें आई है।

Image

जयपुर में एक्सीडेंट में महिला की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • डेढ साल की बच्ची के साथ शाॅपिंग कर लौट रही थी दोनों बहने
  • बिना हेलमेट पकड़े जाने के डर से स्कूटी के लगा दिए अचानक ब्रेक
  • एक महिला सड़क पर गिर गई, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया

Jaipur: राजधानी जयपुर में यातायात पुलिस के चालान काटने के भय से महिला ने स्कूटी में अचानक ब्रेक लगा दिए, इससे पीछे बैठी बहन उछल कर सड़क पर गिर गई। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया।

हादसे के दौरान स्कूटी सवार महिला की डेढ साल की बेटी भी उछल कर दूर जा गिरी जिससे वह बच गई। दुर्घटना में झुंझुनूं की रहने वाली नीलम चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।

शाॅपिंग कर लौट रही थीं

दुर्घटना थाने दक्षिण की एसआई राजकिरण के मुताबिक, मृतका नीलम चौधरी श्याम विहार, मानसरोवर में रहने वाली अपनी बहन अनिला चौधरी से मिलने गई थी। वहां से दोनों बहनें डेढ साल की बच्ची सहित शादी के लिए शॉपिंग कर लौट रही थी। इसी दौरान ब्रेक लगाने से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उसके पीछे सवार नीलम चौधरी ट्रक के टायर के नीचे आ गई। वहीं हादसे में बच्ची की जान बच गई व अनिला को मामूली चोटें आई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार है। वहीं पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया व कागजों के आधार पर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

यूं हुआ हादसा

मौके पर मौजूद रामेश्वर लाल ने पुलिस को बताया कि, घटना भृगु पथ, मानसरोवर पर किसान धर्मकांटे के पास हुई, जहां स्कूटी सवार महिला बिना हेलमेट के मानसरोवर की तरफ जा रही थी। इस बीच अचानक सामने आकर पुलिस वाले उसे पकड़ने दौड़े। इससे घबराई महिला ने पहले तो रास्ता बदला और फिर ब्रेक लगाकर टर्न लेने की कोशिश की। इस बीच अचानक ब्रेक लगाने से पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। जिस पर पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर स्थिति में महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रक को जलाने का किया प्रयास

पुलिस की गुरिल्ला स्टाइल के चलते लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, महिला के शव को सड़क पर रख कर करीब डेढ घंटे तक प्रदर्शन किया। राजधानी की ट्रैफिक पुलिस का विरोध कर रहे गुस्साए लोगों ने ट्रक को भी आग लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची मानसरोवर पुलिस ने समझाइस कर लोगों को शांत करवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!