जयपुर

Jaipur Metro: जयपुर में मेट्रो का विस्तार करेगी डीएमआरसी, मेट्रो के विस्तार कार्य में मिलेगी मदद, जानिए कैसे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 03:16 PM IST

JMRC News: जयपुर में मेट्रो विस्तार को अब पंख लगने वाले हैं। जयपुर में दूसरी बार दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को मेट्रो विस्तार की जिम्मेदारी मिलने वाली है। इसके लिए जयपुर मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन ने डीएमआरसी को मेट्रो विस्तार के लिए जनरल कंसल्टेंट की जिम्मेदारी सौंपी है। डीएमआरसी के इस परियोजना में शामिल होने पर मेट्रो विस्तार में तेजी आएगी।

Image

जयपुर मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन डीएमआरसी की सहायता से जयपुर में मेट्रो सेवा का करेगा विस्तार (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जेएमआरसी ने डीएमआरसी को जनरल कंसल्टेंट के तौर पर किया है नियुक्त
  • दूसरी बार डीएमआरसी को जयपुर में मेट्रो विस्तार की मिली है जिम्मेदारी
  • डीएमआरसी की मदद से जयपुर में मेट्रो विस्तार में आएगी तेजी

Jaipur News: जयपुर मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन (जेएमआरसी) ने फेज 1सी और फेज 1डी के लिए डीएमआरसी को जनरल कंसल्टेंट नियुक्त कर दिया है। इससे जयपुर मेट्रो के विस्तार पर काम शुरू होने में तेजी आएगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन नई जिम्मेदारी मिलने के चलते अब निविदाएं जारी करेगी। डीएमआरसी की मदद से काफी समय की बचत होगी और विस्तार कार्य को जल्दी पूरा करने में मदद मिलेगी।

बता दें कि, यह दूसरी बार है जब डीएमआरसी को पिंक सिटी में मेट्रो लाइन बनाने की जिम्मेदारी मिल रही है। इससे पहले मानसरोवर से चांदपोल तक फेज-1ए के विस्तार के लिए मेट्रो एजेंसी सलाहकार के तौर पर काम कर चुकी है। हालांकि, फेज 1बी के तहत विस्तार परियोजना के लिए जेएमआरसी ने स्वयं निविदाएं जारी की थीं।

डीएमआरसी ने पहले भी किया है जयपुर में मेट्रो विस्तार का काम

मिली जानकारी के अनुसार, डीएमआरसी को 9.63 किलोमीटर की लंबाई वाले पहले चरण के मेट्रो लाइन निर्माण में चार साल से भी कम समय लगा था। इसी तरह दूसरे चरण में एक अलग विदेशी कंपनी 2.4 किलोमीटर के विस्तार में पांच साल लग गए। इसी से सबक लेते हुए जेएमआरसी ने डीएमआरसी को परियोजना सौंपने का फैसला लिया। इस परियोजना में मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर के साथ-साथ मेट्रो लाइनों का विकास और अंबाबाड़ी से सीतापुरा तक उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर बनाने का काम शामिल है।

डीएमआरसी ने मेट्रो विस्तार के लिए बना ली है डीपीआर

जानकारी के लिए बता दें कि, शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-2023 के बजट में जयपुर मेट्रो का बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर (फेज 1सी) और मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा (फेज 1डी) तक विस्तार की घोषणा की गई थी। फेज 1सी के तहत बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक मौजूदा लाइन के विस्तार के लिए डीपीआर तैयार किया गया है। यह डीपीआर डीएमआरसी ने प्रस्तुत किया है। 2.85 किलोमीटर की लंबाई वाली परियोजना 993.51 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाई जाएगी। इसी तरह डीएमआरसी ने फेज-1डी के तहत मानसरोवर से आगे अजमेर रोड तक मौजूदा लाइन के विस्तार की डीपीआर भी तैयार कर ली है। परियोजना की लंबाई 1.35 किलोमीटर है और अनुमानित परियोजना लागत 204.81 करोड़ रुपये है। फेज 1सी और फेज 1डी के लिए डीएमआरसी को नई जिम्मेदारी मिलने से परियोजना को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे परियोजना को चालू करने में 4-5 महीने कम लगेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article