जयपुर

जयपुर में लुटेरों से अकेले भिड़ी महिला टीचर, CCTV में कैद हुई वारदात, देखें Video

जयपुर में एक महिला टीचर ने डटकर लुटेरों का सामना किया और उनके इरादों को नाकाम कर दिया। कार में सवार महिला से पता पूछने के बहाने लुटेरों ने उसकी कीमती चेन छीनने की कोशिश की। लेकिन, महिला ने तीनों लुटेरों को भागने पर मजबूर कर दिया। देखें घटना का फुटेज-

Image

लुटेरों ने महिला टीचर को बनाया टारगेट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • CCTV में कैद पूरी वारदात
  • लुटेरों ने महिला की चेन पर मारा झपट्टा
  • भागने को मजबूर हुए तीनों बदमाश

Jaipur: जयपुर में लूटेरों ने बीच सड़क पर महिला टीचर के गले की चेन छीनने की कोशिश की। हालांकि, वो इस कोशिश में नाकाम साबित हुए। घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन, घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बदमाशों ने कार में सवार महिला के साथ छिनी- झपट्टी की। लेकिन, वो अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो सके। महिला ने हर बार उसका डटकर मुकाबला किया। आखिरकार लुटेरों को वहां से भागना पड़ा।

लुटेरों से भीड़ी महिला टीचर

दरअसल, सीसीटीवी का ये फुटेज जयपुर का है, जहां लूटेरों ने एक महिला टीचर को अपना टारगेट बनाना चाहा। महिला अपने कार में सवार थी। तभी बाइक पर तीन लुटेरे आए। उन तीनों में से एक उतरा और महिला से पता पूछने का बहाना बनाकर उसकी चेन पर झपट्टा मारा। हालांकि, महिला बहुदर निकली और लुटेरों के मंसूबे को नाकाम कर दिया।

लुटेरों ने कई बार चेन पर मारा झपट्टा

लुटेरे ने कई बार झपट्टा मारा और हर बार महिला ने उसका हाथ दबोच कर उसके इरादों पर पानी फेर दिया। जब बदमाशों को लगा अब वह फंस जाएंगे तो वह मौके बाइक पर सवार हो वहां से भाग निकले। महिला ने कार से उतर कर उनका पीछा करने की कोशिश की, मगर तब तक वह वहां से भाग चुके थे। मामले किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। न इसकी कोई रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारादात

लेकिन, पास ही रोड के दूसरे साइट एक घर में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया । वीडियो देखा जा सकता है कि किस तरह बहादुर महिला ने तीनों बदमाशों के इरादों को नाकाम कर दिया। जितनी बार लुटेरे ने महिला की चेन पर झपट्टा मारा। महिला ने उतनी पर डटकर उसका सामना किया। आखिरकार लुटेरों को वहां से भागना पड़ा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article