भोपाल

MP Crocodile Video: दमोह के गांव में दिखा मगरमच्छ, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Crocodile in Damoh: दमोह के एक गांव में आज सुबह मगरमच्छ के आने से ग्रामीणों में डर का माहौल फैल गया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। उसे पिंजरे बंद कर लिया गया है। जिसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

Image

दमोह के रिहायशी इलाके में पहुंचा मगरमच्छ

KEY HIGHLIGHTS
  • दमोह के खजुरिया गांव में पहुंचा मगरमच्छ
  • 6 फीट लंबा है मगरमच्छ
  • मगरमच्छ को देख दहशत में ग्रामीण

Crocodile in Damoh: दमोह जिले के रिहायशी इलाके में आज सुबह मगरमच्छ पहुंच गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणोंं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि वन विभाग ने मगरमच्छ को पिंजरे में बंद कर लिया है। इस घटना का वीडियो आप नीचे दिया गया है।

मगरमच्छ को सुरक्षित इलाके में छोड़ा जाएगा

दमोह में इमलिया चौकी के खजुरिया गांव में आज सुबह-सुबह मगरमच्छ आ गया। ग्रामीणों को एक वाहन के पास करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को रिहायशी इलाके में बैठा देख गांवों वालों में डर का माहौल बन गया। वन विभाग ने मगरमच्छ को रिहायशी इलाके से रेस्क्यू कर लिया है। मगरमच्छ को पिंजरे में बंद किया गया है। जिसके बाद इसे सुरक्षित इलाके में छोड़ा जाएगा।

गांव में कैसे पहुंचा मगरमच्छ

मगरमच्छ करीब 6 फीट लंबा बताया जा रहा है। मगरमच्छ कैसे गांव में पहुंचा इसको लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजा पटना गांव के पीछे सदधरू डैम है। जिससे निकलकर यह खजुरिया गांव में आया होगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article