शहर

Mumbai: सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप.. फिर दोस्त ने की हैवानियत; किशोरी का रेप कर लीं अश्लील तस्वीरें

महाराष्ट्र के ठाणे में सोशल मीडिया पर बने दोस्त ने नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता की कई अश्लील तस्वीरें भी निकाल लीं।

Image

किशोरी से दुष्कर्म

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

ठाणे: सोशल मीडिया पर दोस्ती खतरनाक साबित हो रही है। कई लोग अनजान लोगों की मीठी-मीठी बातों में फंसकर अपनी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर बैठते हैं। खासकर, लड़कियों के साथ ऐसी घटनाए अधिकतर सामने आती रहती हैं। ताजा मामला ठाणे जिले का है। जहां, पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़की के बलात्कार के आरोप में उसके पड़ोस में रहने वाले 24 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी और पीड़िता दोनों बदलापुर इलाके में एक ही इमारत में रहते हैं और दोनों 2021 में सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ के जरिए दोस्त बने थे।

आपत्तिजनक तस्वीरें लीं

बदलापुर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अक्टूबर 2021 से जून 2024 के बीच किशोरी से कथित रूप से बलात्कार किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लीं। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी दी और कई बार उससे बलात्कार किया।

अधिकारी ने बताया कि इस उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने अंतत: पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर रविवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच जारी है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article