Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने वैभवशाली इतिहास व इमारतों के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है। यहां की होली भी खास तरह की पहचान रखती है। यही वजह है कि, सैलानी यहां रंगों से सराबोर होने के लिए सता समंदर पार से आते हैं। इस बार होली पर बाजारों में कई तरह के ऑर्गेनिक रंग व गुलाल बाजार में दिखेंगे।
मगर कोई कहे कि, इनमें से कुछ गोबर से बनें हैं तो हैरान मत होइएगा। ये सच भी है, क्योंकि जयपुर में इस बार गोबर से बने गुलाल से होली खेली जाएगी। शहर के एक युवक ने इस बार होली पर स्वास्थ्य को बिल्कुल नुकसान नहीं पहुंचाने वाले अलग तरह से रंगों को इजाद किया है। युवक ने गोबर से गुलाल बनाया है।
