जयपुर

Jaipur: अच्छी खबर! अब एनसीसी व एनएसएस कैडेट को मिलेगी बसों में ये सुविधा, प्रदेश सरकार की घोषणा, जानिए कब से

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 06:10 PM IST

Jaipur: प्रदेश में संचालित रोडवेज बसों में एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स समेत स्काउड व गाइड को निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। सीएम अशोक गहलोत ने बजट में इसे लेकर घोषणा की थी। फिलहाल ऐसे स्टूडेंट्स को रोडवेज में 50 किमी की परिधि तक के सफर पर किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस बार प्रदेश सरकार ने बजट में इसकी सीमा को 50 से बढाकर 75 किलोमीटर करने की घोषणा की थी।

Image

राजस्थान रोडवेज बसों में इन कैडेट्स को 1 अप्रैल से फ्री सफर की सुविधा मिलेगी (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • घर से स्कूल की दूरी 75 किमी है तो रोडवेज में 50 फीसदी किराया लगेगा
  • सीएम गहलोत की बजट घोषणा पर रोडवेज प्रशासन ने जारी किए नए आदेश
  • एनसीसी,एनएसएस व स्काउट- गाइड कर सकेंगे रोडवेज में मुफ्त सफर

Jaipur: राजस्थान के लोगों के लिए ये एक राहत भरी खबर है। अब प्रदेश में संचालित रोडवेज बसों में एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स समेत स्काउड व गाइड को निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। सीएम अशोक गहलोत ने बजट में इसे लेकर घोषणा की थी।

अब उस घोषणा को अमलीजामा पहनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लागू करने को लेकर प्रदेश के परिवहन महकमे ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके तहत इन श्रेणी के कैडेट्स को अगले महीने यानि कि, एक अप्रैल से फायदा मिलने लगेगा।

ये होंगे योजना में शामिल

प्रदेश के परिवहन विभाग की ओर से जारी किए गए आदेशों के मुताबिक ऐसे कैडेट्स जो राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं, उन्हें भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्तकर्ता, राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम विजेता लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। बता दें कि, ये फायदा रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस श्रेणी की बसों में दिया जाएगा। वहीं निशुल्क सफर केवल केवल राजस्थान की सीमा के अंदर ही कर सकेंगे। इसके लिए बकायदा इन लाभार्थियों के लिए रोडवेज की ओर से एक कार्ड जारी किया जाएगा।

स्कूली बच्चों को ये मिलेगा फायदा

सीएम की घोषणा के मुताबिक परिवहन विभाग द्वारा एक और आदेश जारी किया गया है। जिसमें उन स्कूली बच्चों को रोडवेज की बसों में फायदा दिया जाएगा, जो बच्चे घर से 75 किमी की दूरी तय कर स्कूल आते-जाते हंै। फिलहाल ऐसे स्टूडेंट्स को रोडवेज में 50 किमी की परिधि तक के सफर पर किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस बार प्रदेश सरकार ने बजट में इसकी सीमा को 50 से बढाकर 75 किलोमीटर करने की घोषणा की थी। इस घोषणा की पालना में रोडवेज प्रशासन ने अब नए आदेश जारी किए हंै। इस सुविधा का लाभ भी स्टूडेंटस को एक अप्रैल से मिलने लगेगा।

ऐसे बनेगा स्टूडेंट्स का कार्ड

स्टूडेंट्स को इस सुविधा का फायदा लेने के लिए एक स्मार्ट कार्ड बनवाना होगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को रोडवेज कार्यालय या बस स्टॉप से एक आवेदन फार्म मिलेगा। जिसे फिलअप करने के बाद स्कूल के संस्था प्रधान से हस्ताक्षर करवाने होंगे। इसके बाद फार्म के साथ आधार कार्ड समेत स्कूल फीस की रसीद की कॉपी भी लगेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें